शहर में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम पारे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ 44 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब 12.30 बजे तक बादल भी छाए रहे। इससे गर्मी तो कम लेकिन उमस से बेहाल कर दिया। स्थिति यह है कि गर्मी के शिकार होकर हर दिन मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से हालत यह है कि सूरज ने दोपहर एक बजे से ही रौद्र रूप दिखाने लगता […]
Browsing: राज्य समाचार
मुरैना। साहब! हमारी ग्राम पंचायत में गड़बड़ी चल रही है। निर्माण काम होते नहीं हैं और उसका पैसा खर्च बता दिया जाता है। गांव में कईयों काम ऐसे हैं, जो कहीं नजर नहीं आते। कागजों में सड़क बन गई है, पर रास्ता कीचड़ से भरा और कच्चा है। ऐसे ही अन्य कई निर्माण नहीं हुए और प्रभारी सचिव दिनेश ने उन कामों का पैसा पंचायत के खाते से निकाल लिया है। जनपद में हमारी कोई सुनवाई होती नहीं है। मंगलवार को संभाग आयुक्त संजीव कुमार झा के सामने यह शिकायत विण्डवा देवगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण दामोदर व रामनिवास लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की […]
धार। शहर के श्री श्याम अस्पताल में एक युवक की सोमवार की रात को उपचार की दौरान मौत हो गई। रात को ही मृतक के स्वजजनों ने डॉक्टर व चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिकित्सालय के सामने ही रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत करवाया। मृतक का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां पीएम के बाद शव को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी […]
भोपाल: मोदी मंत्रीमंडल के गठन के बाद अब मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है। विभागों के बंटवारे में खास बात ये ही की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे जो कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कृषि मंत्रालय का विभाग दिया जा सकता है। ये सभी कयास सही साबित हुए हैं। शिवराज को कृषि और ग्रामीण पंचायत विभाग दिया गया है। तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम विभाग और पूर्वोत्तर राज्य विभाग दिया गया है।
इंदौर के पास ग्राम पिगडंबर में डेढ़ साल पहले 6 साल के मासूम हर्ष चौहान की 4 करोड़ रुपए के लिए हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो दोषियों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। पूरी घटना 5 फरवरी 2023 की है। आपको बता दें पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर का है। जहां 5 फरवरी, 2023 की शाम को 6 वर्षीय हर्ष घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान ऋतिक उसके यहां आया और घुमाने ले जाने का कहकर साथ […]
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धुंए का गुब्बार आसमान तक फैल गया। सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पहुंची है,जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।\ मामला पीथमपुर के सेक्टर 1 और 3 के बॉर्डर का है। यहां फिगनेट नाम की फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी सीट और प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम करती है। फिलहाल आग लगने के […]
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]
मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें […]
बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लड़कों का जबरन किडनैप किया जाता है. फिर लड़कों की मर्जी के बिना ही किसी भी लड़की से उनकी शादी करवा दी जाती है. भागलपुर से फिर एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक होमगार्ड जवान का पहले अपहरण किया गया. फिर किडनैपर्स उसे 100 किलोमीटर दूर पूर्णिया ले गए. वहां उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया. घटना नवादा के पास की है. पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र के सकूचा का रहने वाला है. सुमित […]
उज्जैन के डिविजनल कमिश्नर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा शुरू हो गया. इस वीडियो की वजह से वो हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका काफी विरोध हो रहा है. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी ने आनन-फानन में माफी मांगी. इन दिनों उज्जैन में नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मां […]
आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है. आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई […]
बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है. गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस […]
दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में […]
दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद […]
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री […]
