मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दामाद की पिटाई का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला देर रात छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के गेट के सामने का है। जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला जिज्जी बाई को जहर खाने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इसी दौरान महिला का पति मुंगेरी आदिवासी भी मौके पर पहुंच गया था, जिस को देखते ही महिला के परिजन मायके पक्ष वाले भड़क गए और दामाद के साथ […]
Browsing: राज्य समाचार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की खुशियां पूरे भारत में मनाई जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रहीं थीं। कुछ ही देर बाद चौथी मंजिल पर पटाखे चलने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंदौर बीजेपी कार्यालय की चौथी मंजिल पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। ऊपरी मंजिल […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल सेवढ़ा से वसूली कर वापस आ रहे थे। तभी अचानक इंदरगढ़ में दो बाइक सवार […]
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे। हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात […]
जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र […]
इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]
बिहार से मोदी 3.0 में आठ मंत्री बने हैं लेकिन कई जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना एनडीए के लिए विधानसभा चुनाव में परेशानी का सबब हो सकता है. लोकसभा में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एनडीए के परंपरागत मतदाताओं को तोड़ने का जोरदार प्रयास किया था. इसमें वो आंशिक तौर पर कई जगहों पर सफल भी हुए हैं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुछ जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से आठ टिकट कुशवाहा को देना एक […]
लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की […]
नीट यूजी 2024 के परिणाम 4 जून को जारी हुए आपको बता दें कि परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, एनएसयूआई ने नीट परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए । एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधुओ ने देखा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। पैसे लेकर आयोग्य लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की कोशिश की गई। उसी प्रकार अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापम घोटाला दोहराया जा रहा है। चौकसे ने […]
निवाड़ी जिले की प्रभु श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा के सुरभि गौशाला में चल रही कथा के दौरान राष्ट्रीय संत राजेंद्र दास जी महाराज ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ओरछा के रामराजा सरकार ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनका कहना है कि 2014 में ओरछा में 18 करोड़ श्री राम जय राम जय जय राम के जपों के बाद उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला लेकिन मोदी जी ओरछा दरबार में रामराजा सरकार के दर्शन करने नहीं आए। उसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है अब भाजपा […]
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के 75 वर्षीय चचेरे भाई ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में जवाहर कॉलोनी में अपने घर पर अशोक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जिला अस्पताल परिसर में दफनाए गए कछुए के शव को वन विभाग की टीम ने खुदाई कर बार बाहर निकाला है। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कछुए को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया है, जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद जमीन की खुदाई की और मरे हुए कछुए को बाहर निकाला गया। वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो कछुआ करीब दो माह पूर्व जमीन में दफनाया गया था कछुआ लाल कपड़े में था इससे तंत्र क्रिया की […]
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड […]
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ,शिवराज सिंह चौहान और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को फोन आ चुका है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से इन तीनों नाम को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। सावित्री ठाकुर के पति तुकाराम ठाकुर किसान हैं और सावित्री ठाकुर से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं था। सावित्री ठाकुर के परिवार में पति के […]
