NEET पेपर लीक कांड मामले में गिरफ्तार चिंटू कुमार ने पूछताछ के दौरान बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सामने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने नीट सेटिंग में शामिल कुछ लोगों के नाम उगले हैं. चिंटू ने बताया कि पटना के खेमनी चक स्थित लर्ड एंड प्ले स्कूल में करीब 35 छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर रटवाने के लिए यहीं वाई फाई प्रिंटर के जरिए 10-12 कॉपियां प्रिंट की गई थीं. रॉकी के माध्यम से सबसे पहले बायोलॉजी का प्रश्न-पत्र एवं उत्तर आया था. इसके बाद फिजिक्स और अंत में केमेस्ट्री का आया. इस मामले के […]
Browsing: राज्य समाचार
नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम पटना पहुंच गई है. सीबीआई की दो सदस्यीय टीम शास्त्री नगर की पुलिस के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के दफ्तर पहुंची है. पटना पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम सबसे पहले शास्त्री नगर थाने पहुंची. नीट पेपर लीक का सबसे पहला मामला इसी थाने में दर्ज हुआ था.
मध्य प्रदेश का उज्जैन महाकाल की नगरी है. महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन प्रॉपर्टी हब बनने की ओर अग्रसर है. इस शहर की सबसे खास बात है, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी. यही वजह है कि यहां लगभग 50 से अधिक कंपनियां अब तक निवेश कर चुकी हैं. होटल व्यवसाय भी लोगों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. औद्योगिक नगर विक्रम उद्योगपुरी का निर्माण देवास रोड पर किया गया है, जो कि 442 हेक्टेयर में बना है. यहां 13000 करोड़ के उद्योग लग चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह शहर धार्मिक नगरी के […]
दिल्ली में रिज क्षेत्र में पेड़ की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को वर्तमान और भविष्य में पेड़ों की कटाई पर निर्देश दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए की ओर से पेड़ों के काटे जाने पर विस्तृत जांच कराने का प्रस्ताव दिया. कोर्ट ने कहा कि पेड़ों की कटाई मूल्यवान पेड़ नष्ट हो गए और परिणामस्वरूप पर्यावरण को नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले को हल्के में […]
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है. बीजेपी का क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाना तो दूर की बात है, आधी सीटें गंवा दी है. राज्य के पांच विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस के सामने अपने विधायकों की सीट बचाने की चुनौती है तो बीजेपी की कोशिश उपचुनाव के ट्रेंड तोड़ने की है. पिछले दस सालों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी रही है. कांग्रेस सत्ता में रही हो या फिर विपक्ष में उपचुनाव की बाजी मारती रही है. ऐसे में सत्ता की कमान […]
दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है. पानी के विवाद को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं. अनशन का आज चौथा दिन है. इस बीच दिल्ली के कई इलाके प्यासे हैं. पानी को लेकर लोग जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी के रानीबाग इलाके में लोग पानी की कमी से त्रस्त हैं. इलाके के लोगों को 3 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है. लोग सरकार से पानी की गुहार लगा रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच रानीबाग इलाके की श्रीनगर कॉलोनी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. पिछले […]
देवास। जिला न्यायालय की दीवार से सटे हुए बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद कर वहां से दूर जाना पड़ा। शहर के अंदर एबी रोड स्थित इस स्थान तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को 30 मिनट से ज्यादा लग गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आते ही करीब आधे मिनट में आग पर काबू पा लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला न्यायालय की दीवार के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भभकी थी। कुछ ही मिनट में आग विकराल हो […]
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज में देऱ रात शराब से भरी कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए। तो वहीं घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और भीड़ पर काबू पाया। दरअसल, यह पूरी घटना औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की है जहां रविवार रात शराब से भरी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे […]
ग्वालियर : मध्यप्रदेश के युवा व क्रिकेट को बढ़ोतरी देने वाला अबतक सबसे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल का समापन रविवार रात्रि ग्वालियर में जबलपुर लॉयंस व ग्वालियर चीता के बीच एक हाई स्कोरिंग मुक़ाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम जबलपुर ने 33 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही जबलपुर की टीम ने एमपीएल का खिताब भी अपने नाम कर लिया। मैच देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय माधव राव सिंधिया स्टेडियम में एमपीएल में मैच देखना ग्वालियर, भिंड, मुरैना के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा। एमपीएल अंतरराष्ट्रीय मापदंडो […]
इंदौर। पश्चिम रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए इंदौर से चल रही तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार कर दिया है। इसके मुताबिक इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब दिसंबर तक चलेगी, जबकि महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस सितंबर तक चलती रहेगी। पहले ये तीनों ट्रेन जून तक चलाने की घोषणा हुई थी, लेकिन लगातार अच्छी बुकिंग मिलने के कारण इनकी अवधि में विस्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे पीआरओ खेमराज मीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 25 दिसंबर और 09325 पुणे-इंदौर स्पेशल अब 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इसी […]
धार। धार जिले के थाना गंधवानी में सिंघाना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 सशस्त्र आदतन इनामी बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 2 डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर कर फरार हो गए जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से 2 नग देशी और 12 बोर कट्टे मिले हैं। वहीं 2 जिंदा कारतूस , दो नग धारदार लोहे के फालिया, 2 लठ्ठ, 1 लोहे की सब्बल,1 लोहे की कुल्हाड़ी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमत 5 लाख […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना कमला पार्क क्षेत्र की है। दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट निवासी शिवनगर और संदीप नगर निवासी हिनोतिया तीनों दोस्त थे। रविवार को तीनों पॉलिटेक्निक चौराहा पर जा रहे थे। झल्ला जाट बाइक चला रहा था किलोल पार्क […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बांसा तारखेड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में होमगार्ड सैनिक रमेश और उनका भतीजा विक्की और पुत्र उमेश बताए गए हैं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है की जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा चल रहा है। सोमवार को आरोपियों ने मृतक पक्ष से समझौता करने के लिए परिवार के किसी तीसरे […]
भोपाल। आज मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समत्व भवन पहुंचने पर अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सदस्य गण को अंग वस्त्रम भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भोपाल पहुंचे 70 सदस्य के दलों से मुख्यमंत्री डॉ यादव को उनके छात्र जीवन से संबंधित छायाचित्र भेंट किया। छात्र जीवन की पुरानी यादें कीं ताजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ […]
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, उन दोनों बदमाशों को पुलिस ने भोपाल के मंडी दीप से उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पिछले दिनों अपनी रैली की तैयारी कर रहे भाजपा नेता की दो बदमाश अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद नाराज समर्थकों ने बदमाशों के घर में आग लगा दी थी और वाहनों को भी […]
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी कई तरह की मुश्किलों का सामना एक साथ कर रही है, है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर हुए हालिया चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी. सर पर विधानसभा चुनाव है. ऐसे में पार्टी मंथन कहां तो चुनावी हार की समीक्षा पर फोकस कर रही थी. दिल्ली से पार्टी का नेतृत्त्व धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बना नई-नई जिम्मेदारियां दे रहा था. पर मुंबई में पार्टी और सरकार की कमान संभाल रहे देवेन्द्र फडणवीस का हाल तक इस्तीफा देने पर अड़े रहना पार्टी की छवि के लिए कहीं […]
