राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं। गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है। भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता … वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जोड़ी ने कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी अब जीत ली है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा की कमी कहां पर रह गई इस पर हम मंथन करेंगे और उसमें सुधार करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि चूंकि प्रदेश का नेतृत्व मेरे पास है इसलिए खराब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूं। हम […]
45 वर्षों का सपना एकाएक भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा को फतह कर पूरा कर लिया। एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से विवेक बंटी साहू ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पटखनी देते हुए जीत की इतिहास रच दिया है। इसी हार की समीक्षा करने को लेकर एकदिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने नम आंखों से अपनी हार को स्वीकार करते हुए लोकसभा में हार समीक्षा करने की बात कही। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि केवल एक सीट की बात नहीं है। इतनी लंबी हार हुई है। यह सोचने की बात है, परंतु देश में […]
जबलपुर: जबलपुर में रेलवे कर्मचारी के परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में रेलकर्मी उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल है। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव के समीप रेल्वे ट्रैक की है। सूचना पर पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या की है। जहां नरेंद्र चढ़ार ने ट्रेन के सामने कूदकर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की है। हादसे में पत्नी और 2 […]
पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था, वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गों से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा थी, […]
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]
इंदौर की लोकसभा सीट सेबीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवाणी ने दूसरी बार जीतकर महारिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्हें 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में लालवाणी ने इस सीट से जीत का हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता ने शंकर लालवाणी को 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं। उनके राइवल बहुजन समाज पार्टी के संजय सोलंकी 11 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। उन्हें 51,659 वोट मिले हैं। पिछली बार उन्हें 10 लाख 68 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। आइए जानते हैं इनके […]
बीते दिनों से हार्ट अटैक की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं. आए दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऐसा वाकया सामने आ ही जाता है. ताजा मामला सामने आया मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके से. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया. वो खेलते-खेलते गिर गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. गिरने के बाद खिलाड़ी को आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल जाकर डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज किया लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया. अब इस घटना से कई सवाल खडे़ हो […]
देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातों से जीत हासिल की है, तो वहीं इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है. इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है. पूरे भारत में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं भाजपा के प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं […]
लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट मंगलवार को घोषित किए जा रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि उसके गठबंधन एनडीए को जीत जरूर मिल रही है. इस बीच राजस्थान से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और वह सूबे की 11 सीटों पर हार का सामना कर रही है, जिसको लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने भगवा पार्टी पर निशाना साधा है और इसके पीछे राजपूतों की नाराजगी बताई है. महिपाल मकराना ने कहा कि राजपूतों की अनदेखी और उनके लिए जो बयान दिया […]
लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान इंदौर में एक नया कीर्तिमान बन गया है। यहां नोटा (None Of The Above) के विकल्प को मिलने वाले वोटों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में नोटा को अब तक प्राप्त मत एक लाख के पार होने से देश में नया रिकार्ड बन गया है। इससे पहले वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में 51,660 वोट पाकर नोटा ने एक कीर्तिमान बनाया था जो इस बार इंदौर में टूट गया। गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों ने भाजपा पर ही भरोसा जताया है। लोकसभा की छह सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चार सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीटों के अतिरिक्त बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें ऐसी हैं, जहां आदिवासी वर्ग निर्णायक भूमिका में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर था पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े हुए। 2023 के विधानसभा चुनाव में कुछ अंचलों में आदिवासियों ने कांग्रेस का साथ दिया तो कुछ जगह यह भाजपा के साथ रहे। लोकसभा चुनाव में इन्हें साधने […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ भेदते हुए कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सीट छिंदवाड़ा छीन ली। अपनी परंपरागत सीट पर बेटे नकुल नाथ की जीत बरकरार रखने के लिए दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हर संभव रणनीति बनाई, सहानुभूति कार्ड भी खेला, पर भाजपा की व्यूह रचना ने कमल नाथ के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। नतीजतन, कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी चला गया। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छिंदवाड़ा को अब तक कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता रहा। यह मिथक बना हुआ था […]
चुनाव नतीजों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के घर पर बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। यहां भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष की कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। आम चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में पश्चिम बंगाल से निवर्तमान केंद्र सरकार के तीन में से दो केंद्रीय मंत्री पीछे हैं, हालांकि मतों का अंतर ज्यादा नहीं है। निर्वाचन आयोग […]
हनुमना। जिले के हनुमना थाना पुलिस द्वारा एक हत्या की गुत्थी महज 3 घंटे में सुलझा ली गई है । पुलिस ने जहां आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है आरोपित की पहचान राम जी कोल उर्फ ददौली पिता पन्नालाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी सागर कल के रूप में की गई है। क्या थी घटना घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सोमवार की सुबह फूलमती कोल पत्नी जगजीवन कोल उम्र 46 वर्ष थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात राम […]
