ग्वालियर। ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर एक बार बाल अपचारी चकमा देकर फरार हो गए हैं। एक दो नहीं बल्कि पांच बाल अपचारी शुक्रवार अलसुबह मौका पाकर संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। इनमें चार के ऊपर तो चोरी के आरोप हैं लेकिन एक हत्या जैसे गंभीर मामले का आरोपित भी शामिल है। इस बात का पता तब हुआ जब सुबह के समय संप्रेक्षण गृह के अन्य बाल अपचारी बाथरूम जाने के लिए निकले और उन्होंने वहां पर टूटी हुई ग्रिल देखी । उन्होंने इस बारे में वहां के प्रभारी को सूचित किया । जब छानबीन की गई तो मालूम चला कि […]
Browsing: राज्य समाचार
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर अनियंत्रित होकर एक बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सुमित और आकाश नेवरी की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गिर गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से […]
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के दामखेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह पहले मां- बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 13 सदस्यीय इस गिरोह में डकैती, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात बाग- टांडा गांव के लुटेरे शामिल थे। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मेनगांव थानाक्षेत्र के दामखेड़ा कॉलोनी में 23-24 मई की दरमियानी रात लूट हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान जिला अस्पताल में मोबाइल […]
अपने बच्चों को पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज खाने से रोकें और उन्हें पोहा खाने के लिए प्रेरित करें, पोहे का कोई नुकसान शरीर को नहीं होता, पोहा हल्का-फुल्का होता है और जल्दी पच जाता है। विश्व पोहा दिवस के अवसर पर यह बात मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहे खाते हुए कही है। विश्व पोहा दिवस मनाने के उद्देश्य से राजवाड़ा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों को निशुल्क पोहे खिलाए गए। कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला […]
भोपाल महापौर मालती राय शुक्रवार को सिंघम अवतार में नजर आई। वे अचानक से निरीक्षण करने पहुंची जहां उन्होंने एक शेख को कचरा फेंकते रंगों हाथों पकड़ लिया। मालती राय ने कचरा फेंकने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उनसे उठक बैठक करते हुए माफी मंगवाई दरअसल, राजधानी के तालाबों में लोग नियमों को ताक पर रखकर लगातार कचरा फेंक रहे थे। महापौर मालती राय शुक्रवार को शहर के अलग अलग तालाबों में औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां उन्होंने तालाब में कचरा फेंकने वालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कचरा फेंकने वालों के कान पकड़वाए और माफी भी मंगवाई। […]
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। हमले के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वीडियो में जवान मोर्चा संभालते हुए और खुद को सुरक्षित करते आए नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा दागे UBGL फटने का वीडियो भी दिखाई दे रहा है। घटना इराकभट्टी पुलिस कैंप का है जहां नक्सलियों ने हमला किया था। घटना में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद माओवादी उल्टे पैर भागे थे। बताया जा रहा है कि कैंप के दूसरी तरफ मौजूद काम […]
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है। इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्थियों में गोली खोजने का काम करेगी ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। आपको बता दें कि यह पूरा मामला रीवा की जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है। जहां तीन और चार मई की दरमियानी रात दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी […]
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे रोशनदान को तोड़कर भाग गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या एवं चोरी के मामलों में बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे सुबह बाल संरक्षण गृह का रोशनदान तोड़कर भाग निकले। जब बाल संरक्षण गृह में बंद अन्य बच्चे बाथरूम की तरफ गए तो वहां उन्हें ग्रिल टूटी दिखाई दी। बच्चों ने इसकी सूचना तत्काल बाल संरक्षण कर्मी को दी तथा कर्मी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान विश्वविद्यालय थाने का स्टॉफ मौके पर […]
भोपाल। आप सभी ने ड्रीम गर्ल मूवी तो जरूर देखी होगी। मूवी में एक्टर आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से बात करते हैं और उनसे दोस्ती कर लेते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सामने आया है। यहां पर एक आरोपी ने लड़की की आवाज निकाल कर कई लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी को यह आइडिया ड्रीम गर्ल मूवी देख कर ही आया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और लड़कों से बातचीत शुरू कर दी और मोबाइल नंबर लेकर लड़की की आवाज में उनसे बात करने […]
दिल्ली में सरकार बनाने का कवायद के बीच रेल मंत्रालय को लेकर एनडीए के दो घटक दलों की ओर से जोर आजमाइश चल रही है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और चिराग पासवान दोनों की ओर से रेल मंत्रालय को लेकर दावा किया जा रहा है. पटना से वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्हारी ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा कि रेलवे में नौकरी और काम यह दो ऐसी चीजें हैं, जो नेताओं को अपनी ओर खींचती हैं. वहीं वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र का कहना है कि रेलवे दिन प्रतिदिन लोगों से इतना जुड़ा है कि नेताओं को लगता है […]
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में एनसीपी शरद पवार और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब अजित पवार गुट के नेताओं की पार्टी में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट के नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि महाविकास अघाड़ी को बड़ी सफलता मिली है. उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी बड़ी सफलता मिली है. महाविकास अघाड़े में सभी दलों ने मिलकर काम किया. इसलिए महाविकास अघाड़ी को 32 सीटें मिली हैं. शरद पवार ने कड़ी मेहनत की. उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी […]
दिल्ली में प्रतिबंधित ‘जीवन रक्षक’ कैंसर दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने उस विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जो विदेश से प्रतिबंधित दवाइयां भारत ले आता था. ये विदेशी नागरिक सीरिया का रहने वाला है. आरोप है की मुनीर अहमद नाम का शख्स सीरिया का निवासी तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की आपूर्ति करता था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिंडिकेट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दवाओं के थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्ट शामिल हैं. पुलिस […]
जबलपुर। गोसलपुर के कटरा रमखिरिया के बरनू नदी के किनारे बुधवार को रेत खदान धसकने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में रेत और मिट्टी में दबकर मरने वालों में मां-बेटे समेत तीन लोग है। वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ही परिवार के यह सभी लोग वहां रेत निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए रेत की निकासी हो रही थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार के कहने पर रेत की खोदी जा रही थी। पुलिस ने […]
जबलपुर। आधारताल के कंचनपुर निवासी दो सहेलियों के अजब प्रेम की गजब कहानी प्रकाश में आई है। दोनों की दोस्ती कब प्रेम में बदल गई पता ही नहीं चला। सच्चाई पता चलने पर दूरी बनाना पड़ गया भारी। नहीं मिलने पर ऐसा बदला लिया। आपत्तिजनक बाते पता लगी तो मिलना जुलना बंद कर दिया अधारताल के कंचनपुर निवासी दो सहेलियों के बीच बातचीत का ऐसा दौर चला कि कब दोस्ती प्रेम में बदल गई चता नहीं चल पाया। वाटर पार्क घूमने गईं सहेली ने कपड़े बदलते हुए वीडियो बना ली। कुछ दिनों में पता चला कि कुछ आपत्तिजनक बातें पता […]
जबलपुर। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से नगर में प्री मानूसनी गतिविधियां आरंभ हो गई है। गुरुवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ देर के लिए आंधी जैसी तेज हवा चल सकती है। यह स्थिति अभी 11 जून तक बने रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में नई प्रणाली से होगी वर्षा मौसम विज्ञानी देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो […]
जबलपुर। जबलपुर को वायुमार्ग से दूसरे शहरों से जोड़ने के आंदोलन की कड़ी में आज नो फ्लाइंग डे मनाया जा रहा। इस मौके पर विवेक तन्खा ने सांसदों से अपील की है कि जबलपुर के हित में आवाज उठाएं। लगभग दो माह से जबलपुर को विभिन्न शहरों से फ्लाइट कनेक्टिविटी दिलवाने के लिए आंदोलनरत, वायु सेवा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित नो फ्लाइंग डे को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। समिति संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि आज यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वह जबलपुर की वायु यात्रा न करें तथा विमानन कंपनियों का बहिष्कार करें। नो फ्लाइंग […]
