इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला है। इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। लगभग सभी खिलाड़ियों ने जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भारतीय टीम खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में T 20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसको में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। […]
Browsing: राज्य समाचार
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ही गांव से पांच नाबालिग बच्चे रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। बच्चों के लापता होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने चारों तरफ तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने टैटरा थाना में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टैटरा पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। हैरान कर देने वाली घटना टैटरा थाना क्षेत्र के जाबरोल गांव की है। […]
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रिहायशी क्षेत्र के पास एक तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत है। तेंदुआ पत्थर की बनी बाउंड्री पर बैठा हुआ था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले साइंस कॉलेज के पीछे का है। यहां पर एक पहाड़ी बनी हुई है। पहाड़ी के पीछे पत्थर पर तेंदुआ आराम से बैठा हुआ था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वीडियो भी बनाया है। इस बात की जानकारी वन विभाग को भी दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने […]
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कनाड़िया क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर एक युवती ने अपने ऑफ़िस की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के आलोक नागर का है। जहां पर रहने वाली बुलबुल नाम की युवती ने अपने ऑफ़िस की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ऑफ़िस की उस […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मालिक ने अपने यहां काम कर रहे मजदूर की पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया. साथ ही पीड़िता के पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी और घर भी तुड़वा दिया. पीड़िता ने अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से शिकायत की है. उज्जैन के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि उसके पति मजदूर हैं. वह गांव के ही अर्जुन सिंह के यहां काम करते थे. इसी बीच, 21 जून को अर्जुन घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया. […]
बिहार के वैशाली के हाजीपुर में युवक की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं युवक के सिर और आंख पर भी कई बार चाकू से वार किया. इतनी बर्रबरता और वार करने से युवक की मौत हो गई. युवक की हत्या से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्टेशन के पीछे नौरंगाबाद तलाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है. पोखर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने की खबर से आसपास […]
दिल्ली में मानसून की पहली बारिश का असर AIIMS पर भी दिखा. बारिश के कारण दिल्ली एम्स के एक दो नहीं, नौ ऑपरेशन थिएटर बंद हो गए थे. ऑपरेशन थिएटर बंद रहने की वजह से दर्जनों सर्जरी प्रभावित हुई थीं. खासकर उन मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिनकी सर्जरी होने वाली थी. बिजली बंद होने से न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थिएटरों को सुबह से शाम छह बजे तक बंद करना पड़ा, लेकिन न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया. शाम 6 बजे सर्जरी हुई, सर्जरी पूरी रात चलती रही. कल रात एम्स के ट्रामा सेंटर का एक ऑपरेशन थिएटर […]
छतरी, रेनकोट, तिरपाल संभाल लीजिए… अब मानसून की रफ्तार रुकने वाली नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के सभी हिस्सों में मानसून छा गया है. जो हिस्सा बचा है वो आज या कल में कवर हो जाएगा. वीकेंड की बात करें तो शनिवार-रविवार को झमाझम बारिश की संभावना है. मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को हल्की और मध्यम बारिश से राहत मिली, लेकिन […]
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला दरोगा ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी. वह पटना के श्रीकृष्णानगर की रहने वाली थी. ट्रेनिंग के बाद 21 जून को उसकी साइबर थाना में पोस्टिंग हुई थी. गुरुवार अल सुबह दरोगा ने अपनी मां को फोन किया. उनसे एक घंटे तक बात की. इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया जो कि खुद भी एक कांस्टेबल है. दरोगा ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है. बॉयफ्रेंड ने तुरंत महिला दरोगा के परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद मिठनपुरा पुलिस के साथ दीपिका के […]
दिल्ली के वसंत विहार के ब्लॉक बी में एक घर गिर गया है. रात से ही लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन घर में पानी भर जाने के पूरा मकान गिर गया है. घर के गिर जाने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल, घर में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 5 दमकल विभाग की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक भीषण गर्मी दिल्ली वालों की समस्या का […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 लोगों ने एक साथ धर्म परिवर्तन किया है. मुस्लिम धर्म छोड़कर इन लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है. खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ और हवन के बाद इस सभी 20 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी हुई है. विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा के नेतृत्व में इन 20 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया है. जमीन बी (58) अब जमना बाई, नीलोफर शेख (34) अब निकिता, अक्षा शेख (34) अब आकांक्षा, रज्जाक अब रोहित नाम से जाने जाएंगे. जिन लोगों ने घर वापसी की है वे काफी […]
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं. भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया. एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से इसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. एयरपोर्ट की छत जब गिरी तो कई गाड़ियां उसके नीचे दबकर पिचक गईं. एक शख्स की मौत इस हादसे में हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. […]
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन साथ ही कई मुसीबतें भी दिल्ली वालों के सिर पर आग पड़ीं हैं. भारी बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें पानी में डूबी नजर आईं. जगह-जगह जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है. दिल्ली में आसमान बादलों से ढका हुआ है. काले बदरा जमकर बरस रहे हैं. बारिश होने से उमस से भी निजात मिली है. मौसम विभाग की मानें […]
दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत देश की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. हग्स लाइफ होलिस्टिक ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर एंड कंसल्टेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस सेमिनार में सभी ने नशे की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के सह आयोजक तेजेंद्र सिंह (प्रेरक वक्ता और स्वास्थ्य मार्गदर्शक) ने इस कार्यक्रम को अक्षरधाम मंदिर परिसर में आयोजित करने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि भगवान स्वामिनारायण ने अपने जीवनकाल में 3,000 साधुओं को गांवों में भ्रमण करने के […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत राज्य में पहली बार तीन आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया है. सर्टिफिकेट देने के बाद मध्यप्रदेश शासन की तरफ से तीनों का स्वागत किया गया. इन तीनों में समीर सेलवानी और संजना सेलवानी के पिता पाकिस्तान में रह रहे थे, ये 2012 से ही भारत में रह रहे हैं. इन्होंने CAA के तहत मई में आवेदन किया था. वहीं तीसरी आवेदक राखी दास बांग्लादेश से हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संबंधी मुश्किलों का निराकरण […]
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पोती ने अपने ही दादा के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. पुल प्रूफ प्लानिंग के साथ उसने घर में लूट की. फिर तिजोरी से लाखों रुपये लेकर फुर्र हो गई. लेकिन वो कहते हैं न कि चोर चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कभी न कभी पकड़ा जरूर जाता है. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. आरोपी पोती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं. पुलिस ने बताया- 15 जून को हरणी गांव निवासी बक्षु लाल जाट ने आकर रिपोर्ट दी थी. इसमें बक्षु […]
