मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मोबाइल चलाने को लेकर पति ने एक महिला को डांट लगा दी. इसके बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद खुद भी पी लिया. आनन फानन में महिला और तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वहीं तीनों बच्चों की हालत नाजुक है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल […]
Browsing: राज्य समाचार
जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आराेपित सेंट्रल जेल में बंद मुकुल सिंह सलाखों से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। बंदी मुकुल बातचीत में प्रहरियों से जेल से बाहर निकलने का तरीका पूछता है। कुछ बंदियों के साथ बातचीत में उसने जेल से भागने के बारे में भी बातचीत की। वह कोई गुप्त रास्ता जानना चाहता है जिससे कि वह बाहर निकल जाएं। जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है जेल अधिकारियों का कहना है कि दो हत्या करके जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे […]
जबलपुर। नगर निगम ने ‘कबाड़ से कमाल’ का नवाचार कर खूब सुर्खियां बटोरीं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस नवाचार का देशभर में डंका बजा, लेकिन गुजरते वक्त के साथ नगर निगम के अधिकारियों के अनदेखी के चलते कबाड़ से किया कमाल फिर कबाड़ में तब्दील हो रहा है। नगर निगम ने चलन से बाहर हो चुकी सात पुरानी मेट्रो बसों को नागरिकों की सुविधा के लिहाज से चलित पुस्तकालय, बर्तन बैंक, महिलाओं के चेजिंग रूम और आश्रय स्थल और फन बस नाम देकर सात मेट्रो बसों को इस तरह से जनउपयोगी बनाया था, जिसे ‘कबाड़ से कमाल’ नाम दिया गया। डुमना […]
इंदौर। हाथ-पैर और धड़ काटकर ट्रेन में रखने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंची लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। नागदा और उज्जैन में छानबीन चल रही है। जीआरपी पुलिस को शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। पुलिस दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर जांच करने गई लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज जांच रहे हैं […]
इंदौर। राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है। एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार सुबह एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर चिमटे से हमला कर दिया। इससे गार्ड के हाथ में चोट लगी है। मामले की शिकायत महाकाल थाने में भी की गई है। मंदिर समिति ने छद्म वेशधारी साधुओं के परिसर में घूमने पर रोक लगा रखी है। गार्ड नियम का पालन कराने गया इसी बात पर विवाद हो गया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी डा. रूबी यादव ने बताया महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भस्म आरती के बाद कुछ साधु वेशधारी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं तथा भक्तों को भस्म बांटते हैं। इससे भक्तों की भीड़ […]
विदिशा। बुधवार सुबह पीतल मिल चौराहा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित पूर्व विधायक शशांक भार्गव की यूनाइटेड फैक्ट्री (कीटनाशक) में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए बीना, सिरोंज, शमशाबाद, गंजबासौदा, भोपाल, रायसेन जैसे आसपास के शहरों से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। लगभग 20 दमकलों की मदद से 06 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फैक्ट्री में कहीं-कहीं बाद में भी रह-रहकर धुआं उठता देखा जा रहा है। फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। एनडीआरएफ व […]
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया था. सीएम ने कहा कि समाज भ्रमित न हो- इस संबंध में हम सब को साथ मिलकर काम करना चाहिए. समाज में सद्भाव हम सबकी जिम्मेदारी है. वहीं सतनामी समाज प्रमुखों ने भी कहा कि हम सभी बलौदा बाजार की घटना से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की […]
इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी। इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा […]
भोपाल। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ भोपाल से 13 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो शामिल हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। मालूम हो कि गत 14 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। इसका किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। […]
मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस […]
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पीतल मिल चौराहा पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे उनकी फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार और एसपी दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं जिले के एसपी ने बताया कि सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते […]
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 3 युवकों ने मिलकर इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पानी पीने के बहाने आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने घर में भैंस को चारा दे रही थी। उसी दौरान पास के गांव […]
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने मंगलवार देर रात तबादला आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाधिकारी केएल चौहान को विशेष सचिव (बिना किसी विभाग के) के पद पर मंत्रालय (सचिवालय) में स्थानांतरित किया गया है। राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार दीपक सोनी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। सोनी के पास मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2010 बैच के भारतीय पुलिस […]
