शहडोल। बलबहरा में किसी बात को लेकर महिला को कमल को समझाना महंगा पड़ गया। महिला को भी पता नहीं होगा कि घटना के इतने वर्ष के बाद भी कमल ऐसा कुछ कर देगा। केशवाही पुलिस चौकी में जून में हुए वृद्धा की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बताया कि 28 जून की सुबह ग्राम बलबहरा में पापन साहू के खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पहचान रामबाई सिंह (कदम फूल) गोंड उम्र 70 साल निवासी बलबहरा के रूप में हुई थी। सीने में धधक रही बदले की आग को हत्या कर बुझाया […]
Browsing: राज्य समाचार
जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने जबलपुर के दिल दहला देने वाले बहुचर्चित रजा मेटल कबाड़खाना ब्लास्ट मामले में सख्ती बरती है। इस मामले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ घायल हो गए थे। दो माह बीतने के बाद भी मुख्य आरोपित शमीम कबाड़ी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है। जबलपुर पुलिस का रवैया ढुलमुल परिलक्षित एकलपीठ ने अपने कड़े आदेश में कहा है कि एक ओर शासकीय अधिवक्ता कोर्ट को अवगत करा रहे हैं कि राज्य शासन की एजेंसियाें ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है, वहीं […]
इंदौर। शहर के युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार गायब है। आश्रम संचालिका डॉ अनीता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस […]
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक मामला ऐसा हुआ है, जहां पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस जवानों को खुलेआम गालियां दी और उनके सामने ही गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! जब पुलिस के जवान और अधिकारियों की भाजपा नेताओं के सामने यह हालत है तो आम जनता की क्या होगी। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। यह वीडियो शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। यह वीडियो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी […]
भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के बेसली नदी में उफान आने के कारण आधा दर्जन गांव प्रभावित हो गए। इन गांवों के लोगों को कमर तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष बारिश के चार महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। यह गांव टापू की तरह बन जाते […]
इंदौर: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला आज 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। जहां रेसीडेंसी कोठी पर लोकसभा अध्यक्ष का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पहली बार इंदौर आगमन पर उन्हें गॉड आफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पौधारोपण का जो अभियान इंदौर में शुरू हुआ है। वह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इस अभियान से […]
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर […]
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण हादसा हो गया. बेगूसराय के रतन चौक इलाके में तेज रफ्तार कार और आटो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. लोगों ने बताया कि सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार में बिहट की तरफ जा रही थी. सामने से एक तेज रफ्तार कार भी आ रही थी, दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई […]
मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन […]
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा पुलिस स्टेशन है. यहां के थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. थाना प्रभारी गांववालों को धमकाते हुए दिखता है और उनसे कहता है कि वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता. इस अधिकारी का नाम राजेंद्र सिंह है. वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी गांववालों को थाने से बाहर जाने के लिए कहता है. इस पर गांव का युवक पुलिस अधिकारी से कहता है कि आप एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, इसकी शिकायत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी से की जाएगी. इसपर थाना प्रभारी कहता है कि […]
बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]
मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. जैन पर दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए 571 करोड़ रुपए की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. एलजी ने शनिवार को जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह […]
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दे दी. आप नेता पर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम 1998 की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी. वहीं, आप नेता और दिल्ली […]
