दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी-बड़ी लंबी कतारों में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जल्द ही यात्रियों के ये सुविधा दी जाएगी कि वो 120 दिन पहले से ही अपने गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसके बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दिल्ली में यात्रियों को सफर करना आसान हो जाएगा. इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आईआरसीटीसी, डीएमआरसी और सीआरआईएस के बीच समझौता हुआ है. इस कदम से सरकार की […]
Browsing: राज्य समाचार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज बड़ा गोलीकांड हुआ. अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर बंदूकें लगने लगीं. इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये […]
देश के कई IAS और IPS अक्सर चर्चा में रहते हैं. कोई अपने अच्छे कामों को लेकर तो कोई विवादों में रहकर. इस समय महाराष्ट्र की एक ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. नौबत तो यहां तक आ गई कि पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने मुख्य सचिव को लेटर लिख उनकी शिकायत की, जिसके बाद पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया. पूजा को वाशिम जिले का असिस्टेंट कलेक्टर बनाया गया है. पूजा पर आरोप है कि एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में वह पुणे में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही थीं. […]
बिहार में अगला विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी है लेकिन इसकी बिसात लोकसभा चुनाव से भी पहले ही बिछने लगी थी. बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा तो नहीं हो सका लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा बुलंद होने लगा. नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए का दामन थामा कयासबाजी से शुरू हो गई कि अब अगली डील बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर होगी. इस बीच केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया और मौका केंद्रीय बजट का है तो सवाल है क्या […]
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में बुधवार की रात तीन युवकों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. इसमें बदमाशों ने गली के बाहर बैठे एक युवक को मामूली विवाद में पहले पटक कर मारा और फिर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी. चाकू के चार पांच वार में ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बावजूद इसके बदमाश चाकू घोंपते रहे. घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने पीड़ित युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह वारदात गली नंबर 15, गामरी एक्सटेंशन में बुधवार की रात […]
जबलपुर। जबलपुर में नगर निगम में बजट पर शांतिपूर्वक चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद हीरा शफीक कुछ वार्ड में कचरे के ढेर की फोटो खींचकर उसकी फाइल बनाकर लगाए थे। अव्यवस्था बताते हुए इसके प्रमाण स्वरूप फोटो की फाइल सदन अध्यक्ष, महापौर और निगम अधिकारी को सौंपी। इस पर भाजपा पार्षद जीतू ठाकुर ने छायाचित्र की फाइल के पेज को पलटने के लिए थूक का उपयोग होने का आरोप लगाया। भारत माता मंदिर निर्माण का मामला भी गूंजा सदन में हो-हल्ला इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा। मामले ने […]
भोपाल। खानपान की चीजों की शुद्धता जांचने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में चलित लैब की व्यवस्था होगी। अभी 15 जिलों में यह लैब संचालित हो रही हैं। अन्य 40 जिलों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से लैब मिलने वाली हैं। पूरे जिले में घूमकर लेंगी सैंपल यह लैब पूरे जिले में घूमकर सैंपल लेंगी। रहवासी क्षेत्रों में भी पहुंचेंगी, जहां लोग निगरानी के लिए खानपान की चीजों की जांच करा सकेंगे। इस लैब से मात्र निगरानी (सर्विलांस) सैंपलों की जांच की जा सकेगी, यानी जांच रिपोर्ट अमानक आने पर भी कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं […]
भिंड: भिंड में पेट्रोल पंप संचालक ने खुद पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर इनाम की घोषणा की है। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित सावित्री पेट्रोल पंप पर चार जुलाई की शाम दो बाइक पर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की थी। संचालक के हावी होने पर बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश फायरिंग के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बरोही थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पोरसा, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में दबिश दी है। […]
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए। लोकसभा चुनावों में कमल नाथ के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी की पत्नी शालिनी साहू मनोकामना की थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की पत्नी ने भगवान वेकेंटश्वर बालाजी के सामने प्रार्थना की थी कि चुनावों में उनके पति जीते तो वे अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी। पति की जीत के लिए की पदयात्रा लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की जीत के बाद बीते रोज शालिनी साहू अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और बाल अर्पित किए। […]
सागर: झांसी-लखनादौन फोरलेन पर बांदरी के पास गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी। बस में सवार नेपाल के 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस कंपनी की बस नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। नेशनल हाइवे-44 पर बस के आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे, गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर […]
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दहेज के लोभियों ने दुल्हन के दरवाजे से बिना शादी किए ही बारात लौटा दी। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन न मिलने से नाराज दूल्हे ने सादी से इंकार कर दिया इसके बाद बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन खुद को ठगी सा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद दुल्हन परिवार ने गरियाबंद थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना आवेदन सौंपा है। मामला सीटी कोतवाली थाना गरियाबंद के रावण भाटा डागबंगला का […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर राजनीति तेज हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है और X पर लिखा है कि मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है। वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है जिसमें अकेले मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। देश में कुल बाघों की मौत […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ […]
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में हुए 20 जनवरी को हुए चरवाहे साधराम हत्याकांड के तार अब आतंकियों से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कुछ ऐसे फोटो और वीडियो मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मोबाइल में मिले फोटोज और वीडियो में कुछ वर्दीधारी बंदूक पकड़े दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले में अब गिरफ्तार हो चुके आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आशंका है कि मामले में आतंकी कनेक्शन का बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल, 20 […]
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है.. एमपी में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने DGP सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार की मौजूदगी में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान के पास 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के […]
