मध्य प्रदेश के उमरिया जिला जेल में जमानत के बाद भी कैदियों की रिहाई नहीं हो पा रही है. उनको जेल से बाहर निकालने के लिए 500 रुपये कैदी के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही है. ऐसा आरोप जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजन लगा रहे हैं. जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजनों ने अदालत से उनकी जमानत करवाई. जिला जेल उमरिया में उनकी रिहाई के आदेश शाम 6 बजे तक भिजवा दिए गए, लेकिन जेल प्रशासन उनकी रिहाई के नाम पर टालमटोल करता रहा. मंगलवार की देर रात तक जेल के बाहर जमानत हुए कैदियों के परिजन खड़े […]
Browsing: राज्य समाचार
महाराष्ट्र के मुंबई में 13 जून को आइसक्रीम में कटी हुई इंसानी उंगली मिलने का मामला सामने आया थी. पुलिस इसकी जांच कर रही थी. पता चला है कि कटी हुई उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हो सकती है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उस आइस्क्रीम की फैक्ट्री का पता लगाया. आइसक्रीम की ये फैक्ट्री पुणे में स्थित है. पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो पता चला कि यहां काम करने वाले एक शख्स की उंगली कुछ रोज पहले कट गई थी. अब पुलिस यह मानकर चल रही है कि हो न […]
दिल्ली में जहां एक तरफ दिल्ली के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ता जा रहा पानी का संकट दिल्ली वासियों की मुश्किल में इजाफा कर रहा है. जहां तापमान 40 डिग्री पहुंच रहा है वहीं दूसरी तरफ पानी का स्तर गिरता जा रहा है. जिसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि 21 जून तक अगर दिल्ली को 100 MGD पानी नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी.
बिहार में नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा है. इस बीच पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की है. इनमें से एक नाम सिकंदर यादवेंदु का है. जो नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. खबर आई है कि गिरफ्तार सिकंदर को सस्पेंड कर दिया गया है. सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था जिसे पहले उसके मूल विभाग […]
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. जायसवाल ने कहा कि बिहार कैबिनेट में फैसला हुआ है कि राज्य के हर जिले में बिहार पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम यानी SIT टीमों का गठन किया जाएगा. उन्होंने ये बयान पूर्णिया के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के नामांकन जनसभा में दिया है. जायसवाल ने ये भी कहा है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा, उसे सीधे गोली मार दी जाएगी. अपराधी अब नही बच पाएगा. बिना नाम लिए बीमा भारती और अवधेश […]
बस अब बारिश हो जाए… देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां के लोग बस यही चाह रहे हैं. सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश का अहसास होने लगता है. 10 बजते-बजते गर्म हवाएं चेहरे को झुलसाने लगती हैं. आलम ये है कि रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही है. पंखे और कूलर भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं. हालांकि इन सबके बीच मौसम विभाग की एक भविष्यवाणी राहत देने वाली है. देश के कुछ राज्यों में अगले 2 से 3 […]
ग्वालियर: तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। वह झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके स्वजन तांत्रिक के […]
अगर आपने ऐसे किसी ट्रस्ट या संस्था को दान दिया है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर छूट का लाभ दिलाते हैं, तो आपको उनसे फार्म 10बीई जरूर ले लेना चाहिए। पहले दानकर्ताओं को बतौर सबूत उस संस्था से मिली दान रसीद ही पेश करनी पड़ती थी। मगर वित्त वर्ष 2022-23 से नियम बदल गए हैं और अब दानकर्ता को संस्था से फॉर्म 10बीई लेना ही पड़ता है। पंकज शर्मा,चार्टर्ड एकाउंटेंट के मुताबिक संशोधन के बाद दान प्राप्त करने वाली संस्था को फार्म 10बीडी के जरिए दानकर्ता का विवरण आयकर विभाग को देना होता है। साथ ही […]
राजस्थान के कोटा से सुसाइड की आने वाली खबरें परेशान करने वाली हैं. यहां एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले कोचिग छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घरवालों को जब छात्र के सुसाइड की सूचना मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. छात्र करीब 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा जे ईई की तैयारी कर रहा था. छात्र के सुसाइड की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के तहत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का प्रदान किया. पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर और इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर हवाई सेवा प्रारम्भ की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएमश्री धार्मिक पर्यटन […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी अपना दाखिला निरस्त करवा सकते हैं उनकी पूरी फीस भी काॅलेजों को वापिस करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश को लेकर फैसला ले सकते हैं। इसके पश्चात यदि दाखिला निरस्त करवाते हैं तो उनकी फीस से एक हजार रुपये काॅलेज काटकर शेष राशि लौटाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में आदेश जारी किया है। अब काॅलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद काॅलेज में रहने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधारित इस हवाई सेवा से नागरिक प्रदेश के रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। उज्जैन का होगा निरंतर विकास सीएम ने यह भी कहा कि हनुमानजी की पूंछ की तरह उज्जैन में विकास कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। शिप्रा में अब कान्ह का पानी भी नहीं मिलेगा। जल्द ही उज्जैन -इंदौर सिक्स लेन […]
खंडवा। खंडवा-हरसूद मार्ग पर आशापुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्राॅला एक बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होने से छह अन्य वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। वाहनों को टक्कर लगने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कोहराम मच गया। ट्र्राॅला क्रमांक एमपी 07 एचबी 37773 हरदा की ओर से बालू रेत भरकर खंडवा आ रहा था। आशापुर स्थित अग्नि नदी के पुल से उतरते समय […]
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं। डॉ. मोहन यादव ने […]
छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्या की जानकारी दी। आरोपी पत्नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का […]
