शिक्षा को लेकर नालंदा की पहचान वैश्विक है. इसका जिक्र इतिहास के कई पन्नों में मिलते हैं. हाल के वर्षों में इसकी पहचान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से भी बनी. नीतीश कुमार नालंदा के कल्याणबिगहा के रहने वाले हैं. इन दोनों बातों को छोड़ दिया जाए, तो नालंदा की एक पहचान और है. यह पहचान है- पेपर लीक के एपिक सेंटर के रूप में. चाहे 2003 के कैट का एग्जाम हो, चाहे 2024 का नीट एग्जाम. देश में पिछले 25 सालों में जब-जब पेपर लीक का मामला उठा, तब-तब उसका तार बिहार के नालंदा से ही जुड़ा. […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर। इंदौर शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। इस खुशनुमा मौसम से शहरवासियों को गर्मी और उसम से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले तीन से चार दिन बारिश की गतिवधियां रुक-रुककर दिखाई देंगी। फिलहाल मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से प्रवेश कर रहा है। ऐसे में 25 जून के आसपास इंदौर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इंदौर में प्री-मानसून की बारिश शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बाद इंदौर शहर के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों और चौराहों पर जलजमाव दिखाई देने […]
जबलपुर। हाई कोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध स्थापित न करना पति के साथ क्रूरता है। हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति अमरनाथ केशरवानी की युगलपीठ ने उक्त टिप्पणी के साथ कुटुम्ब न्यायालय द्वारा पारित तलाक के आदेश को उचित निरूपित करते हुए पत्नी की ओर से दायर अपील निरस्त कर दी। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि पति-पत्नी दोनों पिछले कई वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। यदि दंपति के मध्य अलगाव काफी समय तक अनवरत रहता है तो उस स्थिति में दोनों में से कोई एक तलाक की याचिका दायर करता है, तो […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण महोत्सव के लिए कलाकार चयन समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। विचार मंथन के बाद सदस्यों ने इस बार नए कालाकारों को मौका देने का निर्णय लिया। कलाकारों के चयन में बीते पांच वर्षों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम पर विचार नहीं होगा। आयोजन के दिन तथा स्थान को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक में स्थान को लेकर विचार विमर्श हुआ 22 जुलाई से श्रावण शुरू होने के कारण केवल छह सांझ आयोजित करने पर सहमति बनी है। श्रावण महोत्सव को लेकर शनिवार को आयोजित होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा […]
भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए 300 यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को भोपाल से रवाना होगा। इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है। मकसद यही है कि बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु आसानी से इस दुर्गम यात्रा को पूरा कर सकें। इसके लिए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित साथ ही मंडल के पदाधिकारी ने चिंता जताई है कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हालात नरम व गरम बने हुए है। ऐसे […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। घर में घुसे चोरों ने मैनेजर के जागने के पर उसे मार दिया था। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को चूने के भट्टे में फेंक दिया। कटनी के कुठला थाना इलाके के कछगवां गांव में सिमको लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर 55 वर्षीय समनू विश्वकर्मा का शव भट्टे में अधजला मिला था। पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो चार युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी और हत्या की […]
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आने वाले सतवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मिनी ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी और तीनों को सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों पुरुषों की पहचान हो चुकी है, पर महिला की पहचान अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान संतोष निवासी गांधीनगर और कमलेश निवासी गौरी नगर के रूप में […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा चोरी और दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए RPF ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में सक्रिय 11 हज़ार से ज्यादा अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की गई। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडरों द्वारा रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में अमानक वस्तुओं की MRP से ज्यादा दाम पर बिक्री, यात्रियों के साथ मारपीट और चोरी की वारदातों की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको मद्देनज़र रखते हुए […]
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को डंडे से पीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला चीखती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया और लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स महिला की ठंडे से मारपीट कर रहा है। चार लोग महिला को पकड़े हुए हैं , यह घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला को पीट रहे आरोपियों में गांव का सरपंच नूर सिंह भी शामिल था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी के आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही […]
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है, यह घटना घुनघुटी चौकी क्षेत्र की है। हत्या करने के बाद युवक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार से घूम रहा था। लेकिन इस दौरान उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जब लोग मदद करने के लिए पहुंचे तो महिला को देखकर संदेह हुआ, तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को देखकर युवक ने कार में रखा एसिड पी लिया, इसके बाद पुलिस ने युवक को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। […]
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर एक किसान देशराज आदिवासी की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे उथली हीरा खदान क्षेत्र पटी में एक चमचमाता हुआ 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा दिखा, जिसे देख किसान और उसकी पत्नी काफी खुश हो गए, किसान देशराज गौरेया ककररहटी में रहते हैं। इस हीरे को उन्होंने हीरा कार्यालय में पहुंचकर जमा कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हीरा कार्यालय में पदस्थ हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया है कि पेशे से किसान देशराज आदिवासी ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर पटी क्षेत्र में हीरे […]
भोपाल। ट्रेनों में सफर यात्रियों को सस्ते दाम पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से कई स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। परंतु रेलवे की इस मुहिम को ठेकेदार विफल बनाने में लगे हुए हैं। इससे यात्रियों के कंठ सूखे के सूखे बने रहते हैं और उनके हिस्से का पानी कहीं और ही सप्लाई कर दिया जाता है। रेल यात्री ने दर्ज कराई शिकायत भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से शुक्रवार को एक यात्री ने वाटर वेंडिंग मशीन से पानी न मिलने की शिकायत की है। एसके साजिद नामक यात्री ने बताया कि ट्रेन से […]
ग्वालियर: जिले में घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की खाद्य शाखा की टीम द्वारा विभिन्न सात प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 14 सिलेंडर जब्त किए। साथ ही प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए […]
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित सिविल अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलाजिस्ट नहीं है। सोनोग्राफी के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन सेवानिवृत्त रेडियोलाजस्ट की सेवाएं लेना शुरू किया है, लेकिन इससे बाकी दिनों में अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ता है। इमरजेंसी कक्ष भी कई बार डाॅक्टर नहीं होते। आसपास के गांवों से आते हैं मरीज ज्ञातव्य है कि सिविल अस्पताल पर बैरागढ़ के अलावा आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के इलाज की जिम्मेदारी है। एक समय अस्पताल में दो दर्जन से अधिक चिकित्सक हुआ […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी शहर में शुक्रवार रात सोने-चांदी के गहनों की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान में रखे शटर को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये के जेवर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टूटा देखा शटर कटनी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप की शटर तोड़ी और अंदर से रखे सोने-चांदी के लाखों के जेवर […]
भोपाल। 23 जून, रविवार को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्काई बैलून लहराया गया है। यह बैलून 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित किया गया है। इस अवसर पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैलून को आसमान में छोड़कर स्वजनों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों के स्वजन रविवार, 23 जून को पोलियो बूथ पर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। कलेक्टर कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया […]
