मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों […]
Browsing: राज्य समाचार
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है. दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह […]
भीषण गर्मी के बाद उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दी. एक तरफ तपती धरती को राहत तो मिली लेकिन बरसते बदरा अपने साथ मौत भी लेकर आए. शुक्रवार को भारी बारिश के वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था. हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं, आज गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है. राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया की कैनोपी का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से ये हादसा हुआ. घटना में किसी के भी […]
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने आखिरकार अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने ब्रजवासियों की मांग के मुताबिक मथुरा पहुंचकर राधा रानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी है. यह मामला पिछले करीब 17 दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. […]
बीजेपी छोड़ने के 12 साल बाद संजय कुमार झा जनता दल यूनाइटेड में आधिकारिक तौर पर नंबर-2 के नेता बन गए हैं. शनिवार को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी शख्स को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज उनकी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. जहां, कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सीबीआई की न्यायिक हिरासत की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी. सीबीआई ने 26 जून को उन्हें अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में […]
डिंडौरी बजाग। सैलवार में हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद सामने आया है। मृतक अपने बेटे इंद्रलाल की मौत के बाद बेटी दामाद के साथ सैलवार में रहता था, जबकि बहू मनती बाई, पोते मंजीत और रंजीत के साथ अलग रहती थी। तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी इनके बीच तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी चल रहा था। पुलिस को मृतक के दामाद शिवकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम उम्र 53 वर्ष ग्राम सैलवार ने बताया है कि वह प्राइमरी स्कूल उद्धौर में शिक्षक के पद पर […]
भोपाल। विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी मिली करारी हार के कारण जानने पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में तीन समिति भेजी है। इसने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसमें अधिकतर ने चुनाव में हार का कारण ईवीएम, लाड़ली बहनाओं के खातों में मतदान के पहले राशि जमा करने, पुलिस और प्रशासन के भाजपा का एजेंट बनकर काम करने के साथ पदाधिकारियों के पूरी तरह काम न करने को बताया। रविवार को समिति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके रिपोर्ट तैयार करेगी। चुनाव में हार के […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित 29 सांसदों को लक्ष्य सौंपा गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएं और अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएं। सांसदों को प्रदेश के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वे संसद में प्रदेश के मुद्दों को अच्छे से उठा सकें। सांसदों द्वारा संसद में मध्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए शासन की योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों ने सांसदों को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें केंद्र द्वारा संचालित […]
सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे गृह ग्राम जैत पहुंचे हैं। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। बताया गया है कि ग्राम जैत में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का स्वागत हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ग्राम जैत के नर्मदा घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की नर्मदा घाट का निरीक्षण केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने ग्राम ग्राम जैत में 5 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से बनाने वाले शासकीय हाईस्कूल भवन और बकतरा में […]
भोपाल। शहर में विकास तो होगा लेकिन अब इसके लिए पेड़ों की बलि नहीं काटे जाएंगे।सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएं। जिनकी मां है वह उनके साथ और नहीं हैं तो मां की याद में एक पेड़ जरूर लगाएं।यह बात सांसद आलोक शर्मा ने शनिवार को केंसर अस्पताल परिसर में धर्मगुरुओ के साथ पौधरोपण करते हुए कही। यहां उन्होंने अपनी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां विद्या शर्मा के साथ पौधरोपण किया।इस माैके पर उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों की चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लाए बिना पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की […]
रीवा। एमपी में रीवा के गुढ़ से पांच व्यापारी तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद के मेडक जिले के चेगुंटा मंडल के वाडियारम में नेशनल हाईवे -44 पर दो ट्रकों के आपस में टकरा गए। मेडक जिले में व्यापार करने गए थे। सभी की हादसे का शिकार हो गए। शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया हादसे के समय के ट्रक के केबिन में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ट्रक के पिछले हिस्से में थे. उन्होंने भी दम तोड़ दिया. वहीं केबिन में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। ओवरटेक करने की […]
देवास। देवास जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शव को आगरा-मुंबई हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामें से रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। 4 करोड़ रुपये से अधिक के गबन में फंसे देवास जिला अस्पताल के कई अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के बीच शनिवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल में मची अफरा-तफरी युवक की मौत के बाद स्वजन व परिचित लोग आक्रोशित हो गए और […]
इंदौर। हाल ही में इंदौर शहर आए सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा था कि इस शहर की अर्थव्यवस्था को यहां का खानपान बहुत मजबूत बना रहा है। जिस गति से यहां खानपान की दुकानें और नए-नए ठीये बन रहे हैं, वे इस बात का प्रमाण है कि यहां के स्वाद का कारोबार कितना जबरदस्त है। शेफ सोखी की यह बात बेबुनियाद नहीं और यही वजह रही कि उन्होंने भी अपना रेस्टोरेंट शहर में शुरू किया। वाकई में यह एक ऐसा शहर है, जहां इंदौरी स्वाद पर प्रतिवर्ष 1500 करोड़ रुपये खानपान के शौकीन खुशी-खुशी न्यौछावर कर देते हैं। सराफा, […]
ग्वालियर। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले कथा वाचक धर्मेंद्र झा ने दो बार शादी की। दोनों बार उसने लव मैरिज की। पहली पत्नी ने उस पर रेप केस लगाया तो दूसरी ने इतनी प्रताड़ना दी कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। धर्मेंद्र झा दोनों ही पत्नियों से परेशान था। इस बात का उसने अपने वीडियो में भी जिक्र किया है। यानि धर्मेंद्र झा काे दोनों बार ही धोखा मिला। दोनों ही पत्नियों ने उसे प्यार के बदले धोखा दिया। साथ में भजन गाने वाली साथी से की थी पहली लव मैरिज धर्मेंद्र झा भजन गाने व […]
बालाघाट। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों के मार गिराने वाले हाकफोर्स के 28 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर उनकी बहादुरी को सराहा, तो इतवारी कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री ने मिलेट मिशन के तहत आयोजित अन्न उत्सव में कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार जल्द किसानों से कोदो-कुटकी की फसल एमएसपी के आधार पर खरीदेगी। उन्हाेंने कहा कि सरकार न सिर्फ मोटा अनाज उगाने वाले किसानों से 4290 रुपये […]
