Browsing: राज्य समाचार

ग्वालियर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक अंबरीश शर्मा एवं भिंड जिला प्रशासन उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिशन कार्रवाई कर रहा है। उनका मकान पूरी तरह से वैध है। लहार में उनकी कोठी को सरकारी जमीन पर बना बता कर तोड़ने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि उनके मकान की तीन रजिस्ट्रियां हैं जो उन्होंने समय समय पर अलग-अलग लोगों से अपने भाईयों के नाम करवाई हैं। अब भिंड जिला प्रशासन पूर्व में भेजी गई विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट को […]

Read More

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मिलावटी दूध बनाने की आशंका में रविवार को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनिल भाना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शहर के पास स्थित डेलनपुर के एक दूध प्लांट पर छापामार कार्रवाई करते हुए अपनी जांच की, कलेक्टर राजेश बाथम स्वयं प्लांट पर पहुंचे और निरीक्षण किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूध एवं वहां मिली अन्य सामग्री के सैंपल एकत्रित किए हैं। शहर में ऐसा पहली बार है जब मिलावटी दूध की आशंका में इस तरह की छापामार करवाई की गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दूध में मिलावट […]

Read More

दमोह: भले ही हिन्दोस्तान से नबाव चले गए हो लेकिन आज भी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों की नबावी शौक ख़त्म नहीं हुए है। आज भी गरीबों मज़लूमों से ख़ुशामद कराना अपनी शान समझते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर दमोह जिले से सामने आई जब जिले के पथरिया सेवा सहकारी समिति बैंक के प्रबंधक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिसमें प्रबंधक अपनी उम्र से दोगुने एक बुजुर्ग से बैंक के भीतर ही पैर की मालिश करा रहा। वीडियो वायरल होने के बाद जिन लोगों ने देखा वह इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते देखे गए। अब जब […]

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया है। यह बदमाश थाटीपुर क्षेत्र में आने वाले कन्या विद्यालय के पास शनिवार रविवार की दरमियानी रात को पकड़े गए हैं। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इनके पास से पुलिस को 315 बोर का कट्टा 7 जिंदा राउंड और चार चले हुए कारतूस मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह बदमाश किसी वारदात के लिए शहर में आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और इनका पहले का अपराधिक रिकॉर्ड […]

Read More

खरगोन : खरगोन पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ही भाई बनकर अपनी पत्नी की नकली शादी करवाता था, और नकली शादी कर रुपए एंठने का काम करते थे। साथ ही शादी के बाद कुछ ही दिनों में बहाने बनाकर दुल्हन को वापस ले आते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में खुलासा तब हुआ जब स्वयं आरोपी लड़की की मां ममताबाई ने उनकी लड़की दीपिका पति निखिल सावले जो अपने पति निखिल सांवले के साथ रहती थी शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर से बिना […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर बीती रात को गांव के दो व्यक्ति संजय रजक और नवाब रजक में विवाद हो गया घटना विजयगढ़ गांव की है। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि नवाब रजक ने अपने बेटे के साथ मिलकर घर के दरवाजे पर खड़े संजय रजक पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए संजय का भाई पहुंचा तो उसको भी लाठी से पीट दिया। आपको बता दें कि नवाब रजक ने अपने बेटे के साथ मिलकर संजय पर कुल्हाड़ी से हमला किया था इसके बाद गंभीर अवस्था में […]

Read More

मंदसौर। आज से भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह की शुरुवात हो चुकी है। मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच मंदसौर के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया की X पर की गई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। यशपाल सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा के एक मुख में दरार आने की आशंका जताई है। यशपाल सिंह ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की संभावना जताते हुए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से भारत सरकार और प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञों […]

Read More

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बिष्टान थाना क्षेत्र के समर पाठ के पास बलखड खुर्द में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई है, पुलिस ने बताया कि ग्राम बलखड खुर्द निवासी नरसिंह पिता पतलिया अपने दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब के बीच पहुंच गया व बच्चे किनारे पर थे नरसिंह के बीच में पहुंच जाने से वह संतुलन नहीं बना पाया और डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीता अपने दो बच्चे लड़की पायल […]

Read More

शहडोल : शहडोल में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जहां बेखौफ बदमाश खुलेआम हथियार लहराते दिखते हैं। ताजा मामला शहडोल संभागीय मुख्यालय से सामने आया है। जहां एक दबंग कबाड़ी अपनी गैंग के साथ दूसरे कबाड़ी की दुकान में हथियारों के बल पर 1 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गया। साथ ही उसको दुकान बंद करने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी वजह से मेरी कबाड़ का काम प्रभावित होता है, नहीं तो वो उसे जान से मार देगा। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खास बात यह कि पीड़ित मामले की एफआईआर […]

Read More

दिल्ली के नोर्थ ईस्ट इलाके में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे की साजिश में शामिल होने के आरोप पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद सलाखों के पीछे है. आज यानी सोमवार को उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस अमित शर्मा अब सुनवाई से हट गए हैं, जिसके चलते सुनवाई टल गई है. दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका का मामला लिस्टेड था, जिस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब […]

Read More

राजस्थान के डूंगरपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई. असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया रख दिया. लेकिन कोई हादसा होता, इससे पहले सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट की की नजर पड़ गई. उसने तत्काल ट्रेन को रोक दिया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है. असारवा से जयपुर वाया उदयपुर चलने वाली ट्रेन, जिसे उदयपुर और डूंगरपुर के बीच रविवार रात 11:30 बजे के करीब डिरेल करने की कोशिश की गई. डूंगरपुर के ऋषभदेव के पास ट्रेन पहुंची, तभी ट्रैक पर लोको […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और मेडिकल के छात्रों के बीज जमकर मारपीट हुई है. छात्रों ने पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके तो पुलिस ने भी अस्पताल में घुसकर छात्रों पर लाठी चार्ज किया है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं. घटना मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम की है.इस मामले में पुलिस ने एक तरफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल छात्रों ने एसकेएमसीएच अस्पताल में इमरजेंसी समेत समस्त मेडिकल सेवाएं ठप कर धरना शुरू कर दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने छात्रों […]

Read More

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत उमस के साथ हुई. लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया. पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. भारत […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखी थी. प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिख कर कहा था कि केजरीवाल डाइट चार्ट के हिसाब से खाना नहीं खा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, जेल में सीएम केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं, जिससे उन का वजन कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल की सेहत पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज […]

Read More

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसके तहत टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्राइवर के समान रनिंग एलाउंस देने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमा कोहली व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ ने हाई कोर्ट के पूर्व आदेश को सही निरूपित किया। भोपाल निवासी पीएन विश्वकर्मा, करण सिंह, हरि सिंह व तेजराम की ओर से अधिवक्ता वृन्दावन तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पश्चिम मध्य रेल जोन के […]

Read More

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा […]

Read More