ग्वालियर। शहर में एलइडी लाइटों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के समय मुख्य मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। वर्षा के मौसम में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर सोमवार को वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के कार्यालय में जमीन पर बैठकर धरना दिया। पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण मजबूरन धरना […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। शहर सरकार का वार्षिक बजट मंगलवार को महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में पेश किया गया है। महापौर मालती राय आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में परिषद की बैठक में बजट भाषण पढ़ रही हैं। इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिषद की बैठक शुरू हुई। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अनियमित ढंग से वर्क आर्डर जारी करने को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला […]
सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है। लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक […]
महू। महू तहसील में पातालपानी से प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा कराने वाली हैरिटेज ट्रेन शुरू होने वाली है, लेकिन पातालपानी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसके लिए महू से पातालपानी तक मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य किया जा रहा है। महू से पातालपानी स्टेशन पर बनने वाले प्लेटफार्म के पहले तक ट्रैक डालने का कार्य पूरा हो चुका है। इस हिस्से में रविवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा पातालपानी से डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन तक पांच किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की गति से डीजल लोको इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल में डीजल लोको […]
देवास। जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर थाना क्षेत्र के गांव खारदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। जुए का अड्डा खेत पर बने एक मकान में संचालित होता था। नेमावर पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर यहां से 29 जुआरियों को दबोचा। इनके पास से 1.74 लाख रुपये सहित तीन कार व अन्य सामग्री जब्त की गई। जुआरी देवास जिले के अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों से भी जुआ खेलने आए थे। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेमावर थाना टीआई सुरेखा निमोदा ने बताया नकद राशि व जब्त तीन कार की […]
टांडाबरुड़। गांव की युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को एक पॉर्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर धमकी दी गई और उससे 5 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस के अनुसार गांव की यह युवती खरगोन में पढ़ाई कर रही है। उससे आठ मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति छोगालाल गोपाराम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती ने 21 मार्च को थाना टांडाबरुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपित को पकड़ने में पहली बार असफलता हाथ लगी। दूसरी […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की दो दिन में मौत हो गई। यह आश्रम शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में स्थित है। पता चला है कि यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम में 204 बच्चे हैं। फिलहाल दो बच्चों की मौत का कारण फिट आना बताया गया है। रविवार को एक बच्चे की मौत के बाद एक बच्चे की मौत सोमवार रात में हुई। एक अन्य बच्चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्चों […]
रतलाम। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए […]
इंदौर। इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामले में मुस्लिम युवक ने खुद की पहचान छुपाते हुए हिंदू युवती से जान-पहचान बढ़ाई। उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उस पर इस्लाम को अपनाने का दबाव बनाया। खजराना पुलिस ने हिंदू युवती की शिकायत पर समीर उर्फ आशू खान के विरुद्ध दुष्कर्म,मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता से क्लब में दोस्ती की थी। घर आना जाना शुरू हुआ और शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। खजराना पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण बाग कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवती पति से अलग रह रही थी। पीड़िता […]
खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनाथ आश्रम के अंदर कई बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. दो बच्चों की दो दिन के अंदर मौत हो गई. 12 बच्चों की हालत अभी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को ब्लड इंफेक्शन हुआ है. इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है. मामला मल्हारगज थाना क्षेत्र का है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि यहां अनाथ आश्रम में रहने वाले करण […]
दिल्ली में एक मकान और एयरपोर्ट की छत के गिरने के बाद अब एक फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा भी गिर गया है. इस घटना में एक कपल के घायल होने की खबर है. मामला साउथ-वेस्ट दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल का है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि फाइव स्टार होटल के छत का एक हिस्सा गिर जाने से दो लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक आर के पुरम इलाके में यह घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे घटी. पुलिस ने बताया कि एक कपल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पूल के पास खड़ा […]
दिल्ली में 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा. छह साल पहले हुए इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड किया था. ठीक इसी तरह की घटना सोमवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में देखने को मिली है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह सामूहिक सुसाइड केस है या फिर 4 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड का मामला है. फिलहाल सूचना मिलने […]
बिहार के जमुई में एक दामाद ने अपने ससुर को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. ससुर अपनी पत्नी को धोका देकर किसी और के साथ इश्क फरमा रहा था. दामाद को जब ये बात पता चली तो वह यह सब सह न पाया. फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया. फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप […]
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 माह कैद की सजा सुनाई. अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह सजा उन्हें 23 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सुनाई गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह आदेश 30 दिनों तक स्थगित रहेगा. कोर्ट ने कहा कि पाटकर की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें 1 या 2 साल से अधिक की सजा […]
दमोह। दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत लोको क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पति और तीसरे प्रेमी ने हमला कराया इस मामले में घायल राजा विश्वकर्मा की मां ममता विश्वकर्मा का आरोप है कि आरती नाम की एक महिला जो अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से राजा पर हमला कराया। एक रिश्तेदार […]
