Browsing: राज्य समाचार

बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जीतन सहनी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि अपराधियों ने नंगा नाच कर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. जिस तरह से अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या की है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि जीतन […]

Read More

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, बैठक में क्या हुआ? क्या फैसले लिये गये? बैठक में शामिल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा? इस पर चर्चा बहुत ही कम हुई. इंडिया गठबंधन के स्टैंड से अलग विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं और उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगा कर बैठक से बॉयकॉट कर गईं. ममता बनर्जी के बॉयकॉट के साथ ही वह चर्चा के केंद्र में आ गईं और दिन भर के लिए सुर्खियों में रहीं. […]

Read More

आपने आजतक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखे या फिर झटपट अंग्रेजी बोलना सीखे जैसे बोर्ड तो कई सारे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने दिनदहाड़े अंग्रेजी सीखाने वाला इंस्टिट्यूट देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शराब ठेकेदार ने अपनी दुकान के सामने एक ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर ना सिर्फ लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं बल्कि आपत्ति भी जता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये किसी इंस्टीट्यूट का बोर्ड है भी नहीं. ये बोर्ड एक शराब की दुकान के लिए लगाया गया है जिसपर अब जिले के कलेक्टर ने आपत्ति जताई है. शराब ठेकेदार […]

Read More

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में कावड़ियों के तांडव का एक और मामला सामने आया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की और फिर कार को पलट दिया. कार चालक पर आरोप था कि उसने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी थी जिससे कांवड़ खंडित हो गई थी. कावड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर सड़क पर जमकर हंगामा किया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर मुरादनगर के पास कांवड़ियों से एक कार के टकराने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया. इतना ही नहीं गुस्साए कांवड़ियों […]

Read More

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में गांव कुडाना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के ऊपर पड़ोसी ने गंदा पानी फेंक दिया था। जब उसने विरोध किया तो पड़ोस के दो सगे भाइयों ने पिटा और अंगुली चबा डाली। महिला के बेटे को भी पीटा महिला का बेटा बीच-बचाव में आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट। पीड़िता ने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार हो गए। घर के आंगन में काम कर रही […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में लांबाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की है। फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है यह आग किन कारण के चलते लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह तक अगरबत्ती के बुरादे और अन्य सामान से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था आपको बता दें कि भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में पूजा पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी बताया […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। भाजपा संगठन मंत्री का का पीए बनकर रामनिवास रावत से पैसे मांगे गए, मंत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की है जिसके बाद एक संदिग्ध ठग को हिरासत में भी लिया गया है। मंत्री रामनिवास रावत को फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। जब मंत्री ने इसको क्रॉस चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम में शिकायत […]

Read More

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के […]

Read More

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है, वह भी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वह एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे तभी उनको कुछ बदमाश भागते हुए […]

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत केरसई गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों कोकडे राम (45) और पड़वा राम (43) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथियों ने देर रात लगभग तीन बजे केरसई गांव में हमला बोला और वहां मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब दोनों भाई जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, तब एक […]

Read More

भोपाल : झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गई। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गई। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। […]

Read More

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आने वाले गांव केशवगढ़ में सीमांकन करने गई राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का विरोध करते हुए विरोधी पक्ष द्वारा आवेदक सहित राजस्व टीम पर लाठी डंडों और पत्थरों से महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस हमले में हल्का पटवारी सहित आवेदक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया है, घटना के बाद पीड़ित पक्ष और प्रशासन की टीम ने लहार थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ गांव में मुकेश सिंह के खेत का सीमांकन करने के […]

Read More

भोपाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम के क्षेत्र उज्जैन में हर रोज एक मर्डर होता है। यह सरकार क्राइम, करप्शन, कर्ज की सरकार है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पिछले 15 सालों से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। बीज कंपनियां ही उनका ट्रांसफर नहीं होने देती। यह भ्रष्टाचार का मामला है। उज्जैन में एक तालाब पर गेहूं लगा हुआ […]

Read More

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट बांध घूमने गया युवक नहाते समय डूब गया और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक माल रोड़ कलेक्टर बंगले के सामने रहता था और जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ राजघाट घूमने के लिए गया था।  यहां पर सभी दोस्तों ने पार्टी की और […]

Read More

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बेहद सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की बच्ची के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मासूम बच्ची का कातिल कोई और नहीं उसी का छोटा भाई निकला। जो मोबाइल में अश्लील फिल्म देखने का आदी था। उसके अपराध में घर के दूसरे सदस्य भी आरोपी बने है जिन्होंने उसके अपराध को छिपाने का प्रयास किया है। ये है मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र में दो महीने पहले एक 9 साल की बच्ची के घर वाले उसे […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया घटना भांडेर कस्बे के वार्ड 14 की है। परिजन युवक को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया भांडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बरकीसराय मोहल्ले का रहने वाला था और शुक्रवार को घर की बिजली की लाइन बिजली के पोल से ठीक कर रहा था। युवक लाइन जोड़ रहा था तभी अचानक वह करंट के संपर्क में आ गया और युवक को जोर का करंट लग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो […]

Read More