मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था। पोरसा के शासकीय सिंधिया स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और मोटरसाइकिल भतीजा चल […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने […]
खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और […]
भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]
बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद में एक-एक कर उनके झूठ की परतें खुलती जा रहीं हैं. इस पूरे मामले में रोजाना हो रहे खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. पूजा खेडकर के झूठ अब उन पर ही भारी पड़ रहे हैं. फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के बाद अब उनके माता-पिता के तलाक के दावे की भी पुलिस जांच होगी. पूजा खेडकर ने IAS बनने के लिए ना जाने कितने पैंतरे आज़माए. विकलांगता सर्टिफिकेट, अलग-अलग दस्तावेज में अलग-अलग जानकारी, माता-पिता के तलाक की थ्योरी, शून्य आय समेत ना जाने कितने झूठ पूजा ने बोले लेकिन आखिरकार उनके सारे दावों […]
आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता 8 साल बाद बदलने जा रह है, आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर का पता अब बंगला नंबर 1 रवि शंकर शुक्ल लेन होगा. ये दफ्तर पहले NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को आवंटित था, लेकिन पिछले साल पार्टी में टूट होने के बाद यह दफ्तर खाली करवा लिया गया था. इस बंगले में 6 कमरे हैं. इस वक्त आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206 राउज एवेन्यू में है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट की बिल्डिंग का विस्तार होना है. इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त तक जमीन खाली करनी होगी. दफ्तर […]
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है. इससे उन छात्रों को काभी लाभ मिलेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों जुटे हैं.सरकार ने कहा है कि लाइब्रेरी को ‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’ यानी ‘ज्ञान आधारित समाज’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में स्थापित किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इस योजना के लिए 85 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के […]
बिहार विधानसभा में महिला विधायक पर विवादित टिप्पणी कर नीतीश कुमार फिर से सुर्खियों में हैं. महिलाओं को लेकर पिछले 3 साल में बिहार के मुख्यमंत्री की जुबान 4 बार फिसल चुकी है. रेखा देवी पर नीतीश कुमार के विवादित बयान को विपक्ष ने महिला सम्मान से जोड़ा है. विपक्ष की रणनीति इस मुद्दे के सहारे नीतीश कुमार के पाले में बाकी बचे महिला वोटों को भी खिसकाने की है. बिहार में महिलाओं को एक वक्त में नीतीश कुमार का कोर वोटर्स माना जाता था, लेकिन पिछले 2 चुनावों का डेटा देखा जाए तो महिलाओं ने 2010 के बाद से […]
बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति लगातार नई-नई दुल्हनों से शादी कर रहा है. अब तक वो 3 शादियां कर चुका है. लेकिन फिर से चौथी बार दोबारा शादी करने जा रहा है. मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति ने कहा- क्या करूं कोई भी पत्नी टिकती ही नहीं. सभी किचकिच करती हैं. शख्स की बातें सुनकर परामर्श केंद्र वाले भी हैरान रह गए. फिर उन्होंने मामले में एक फैसला सुनाया. मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के बरदेला गांव का है. यहां रहने वाली शबनम खातून ने अपने […]
इस समय विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पूजा और उनके परिवार वालों के साथ-साथ अब इस मामले से जुड़े बाकी लोगों पर भी इसकी गाज गिरना शुरू हो गई है. पूजा ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा किया था, जिसे लेकर पुणे के कलेक्टर ने जांच करने का आदेश दिया है. अपने लिए वीआईपी ट्रीटमेंट मांगकर खुद विवादों में घिरी पूजा की मुश्किलें अब और भी बढ़ती दिख रही हैं. पुणे के कलेक्टर ने पूजा के फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जांच का आदेश दिया है. ये जांच दिव्यांगता सर्टिफिकेट […]
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव के एक दावे से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ सकता है. श्याम मानव ने कहा है कि, “इससे राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो रही है. उनके दावे के मुताबिक अजित पवार, उद्धव ठाकरे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे को झूठे मामले में जेल भेजा जाना था. लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें खुद जेल में तेरह महीने बिताने पड़े. इस बीच एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि श्याम मानव का दावा सही है. […]
परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को रोकने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पेश किया. बिल का नाम बिहार लोक परीक्षा (अनुसूचित साधन निवारण ) विधेयक 2024 है. ये सदन से बहुमत के साथ पारित भी हो गया. विधेयक में आरोपियों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ जुर्माना का प्रावधान किया गया है. बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘अपराध करने वाले का बचाव करने के लिए सदन से विपक्षी दल बाहर चले गए. बिहार की जनता भी देख रही है. पेपर लीक मामले को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया […]
कटनी। एमपी के कटनी की दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर हैं।लगातार पानी गिरने से ढीमरखेड़ा में परेशानी हो रही है। प्रशासन के लोग घरों में पानी घुसने से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्कूल व मंदिर में पहुंचा रहा है। जिले में अभी भी बारिश जारी है। थाने के भवन के बाहर तक पानी भरने से सारे रास्ते बंद जिले रातभर से वर्षा का दौर जारी है। जिले के ढीमरखेड़ा में मंगलवार से ही नदियां उफान पर थीं और कई मार्ग बंंद हो गए थे। वही 24 घंटे में लगातार वर्षा के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। […]
जबलपुर। नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर हंगामा मचाया। वह कभी चीखती-चिल्लाती कभी नाचने लगती। यह ड्राॅमा देख रांझी के व्यापारी सहम गए और दुकान बंद कर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम युवती को लेकर रांझी अस्पताल गई और मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित […]
