बिहार के मोतिहारी से एक मृत लड़की के जीवित होने का मामला सामने आया है. लड़की के मां-बाप ने 19 जून को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शव को बरामद भी किया था, जिसके बाद मां-बाप ने बरामद लड़की की शिनाख्त भी की थी. लड़की की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करके पुलिस ने कुछ लड़कों को भी पकड़ा था, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था, लेकिन अब जिस लड़की को परिवार और पुलिस ने मृत घोषित किया था, वही लड़की जिंदा मिली है. […]
Browsing: राज्य समाचार
राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर से जुड़े मामले में जोधपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है, जिससे 7 सालों बाद एक बार फिर से मामला सुर्खियों में आ गया है. जोधपुर कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 में दोषी का प्रसंज्ञान लिया है. आनंदपाल सिंह के भाई मनजीत पाल सिंह ने बताया कि सात साल बाद परिवार व समाज सहित सांवराद आंदोलन प्रकरण में शामिल रहे लाखों लोगों की जीत हुई है. उन्होंने इसको राजनीति षड्यंत्र बताते हुए इसे हत्या करार दिया व इसमे दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. गौरतलब है […]
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को संबोधित करने के साथ उनसे मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करने जा रहे हैं। निवेश प्रोत्साहन नीति की देंगे जानकारी इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों […]
इंदौर। इंदौर शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ी कवायद चल रही है। यातायात पुलिस सौ से ज्यादा चौराहों और रास्तों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग बदलाव करने की तैयारी में है। प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने की योजना तैयार की गई है। इस बदलाव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इंजीनियर को भी शामिल किया है। इस कवायद का मकसद शहर के ट्रैफिक को सुधारना है, ताकि जाम न लगे और वाहन चालक बेफिक्र होकर गुजर सकें। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बुधवार को शहर के ट्रैफिक अफसरों के साथ बैठक की। दो रोटरी […]
भोपाल। जिले में प्लाट, जमीन के खसरे आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रतिशत किसानों ने खसरे को आधार से लिंक करा लिया है। जबकि शहरी क्षेत्र में लिंकिंग का काम नहीं हो रहा है। जिले की बैरसिया, हुजूर और कोलार तहसील में तीन लाख 35 हजार से अधिक खसरों को लिंक किया जाना है, जबकि दो लाख से अधिक बंटान भी दर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे में बंटान होने पर इन खसरों को भी आधार से लिंक किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सख्ती के बाद तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर […]
कटनी। एमपी के कटनी में झमाझम हो रही बारिश के कारण शहर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कटनी नदी के उफान में आने से शहर के सभी घाट लबालब हो गए। गाटरघाट में आवागमन के लिए बनाए पुल से सिर्फ डेढ़ फीट पानी नीचे बचा था और पानी लगाता बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम ने अमला तैनात किया है। नदी के किनारे न जाने की मुनादी भी कराई जा रही पुल से आवागमन बंद कर बेरीकेट लगा दिए गए हैं और नगर निगम के कर्मचारियों काे तैनात करने के साथ ही नदी के किनारे […]
भोपाल। झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश पर चला गया है। हालांकि मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश से होकर गुजरने और अलग-अलग स्थानों पर बनी दो अन्य मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बरकरार रहने से पूरे प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। ग्वालियर, सागर एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इन इलाकों में बरसा पानी उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह […]
ग्वालियर: जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) द्वारा महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में तैयार किए जा रहे जियो साइंस म्यूजियम को जल्द ही सैलानियों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। इस म्यूजियम की पहली गैलरी का निर्माण एक वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है और अब दूसरी गैलरी का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे आगामी सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसका लोकार्पण कराकर इसे सैलानियों के लिए खोला जाएगा। इस जियो साइंस म्यूजियम में सैलानी भूकंप से लेकर भू-गर्भीय गतिविधियों को बारीकी से जान पाएंगे। जीएसआइ द्वारा 35 करोड़ […]
ग्वालियर। ग्वालियर दुर्ग पर वर्तमान में 3325 मीटर लंबाई में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन की फसाड लाइटें रात में जगमगाती हैं। इनसे किला भी जगमगाता हुआ नजर आता है। ये फसाड लाइटें अभी गोपाचल पर्वत और सेवा नगर, प्रेम नगर, लोहामंडी की तरफ रोशनी बिखेरती नजर आती हैं, जबकि सागरताल, विनय नगर और उरवाई गेट का हिस्सा अभी भी इन लाइटों की रोशनी से अछूता है। इसको देखते हुए बाकी बढ़े साढ़े तीन किमी के दायरे को भी इन आकर्षक लाइटों से जगमग करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूर्व में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के माध्यम से एस्टीमेट […]
जुन्नारदेव छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा से 48 कि.मी. दूर बसे जुन्नारदेव यानी जामई को जिला बनाने के लिए राजस्व विभाग ने छिंदवाड़ा कलेक्टर से प्रस्ताव मांगा है। ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है। इस संदर्भ में एक पत्र भी जारी हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा जिला बनाने का प्रतिवेदन मांगने पर कांग्रेस विधायक सुनील उईके ने कहा- मैं स्वयं जुन्नारदेव को जिला बनाने की मांग लंबे समय से कर रहा हूं। मैंने विधानसभा के बजट सत्र में पांढुर्णा की तरह जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर सवाल पूछा था तो राजस्व मंत्री ने यह जवाब दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव […]
खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय खंडवा में पदस्थ लिपिक को पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर सात हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। यह कार्रवाई अभी जारी है।
भोपाल। नगरीय पुलिस ने किसी भी तरह की रैली, धरना, प्रदर्शन यहां तक कि पुतला जलाने के लिए भी डीसीपी (आसूचना एवं सुरक्षा) की अनुमति लेना अनिवार्य किया है। ऐसा न होने पर संबंधित कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर उसका हजार्ना भी आयोजक को भुगतना होगा। इस आशय का आदेश नगरीय पुलिस कमिश्नर हरीनारायणाचारी मिश्र ने जारी किया है। यह है आदेश जिले में धारा – 163 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत *- समस्त प्रकार के आयोजनों जैसे- धरना, प्रदर्शन, […]
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस वर्ष भगवान महाकाल की सवारियों में धर्म व संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है। 22 जुलाई को निकली पहली सवारी में आदिवासी कलाकारों के दल ने मनोरम प्रस्तुति दी। इसी प्रकार 29 जुलाई को निकलने वाली भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में 350 जवानों का पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। 5 अगस्त को निकलने वाली तीसरी सवारी में एक हजार डमरू वादक शिव प्रिय वाद्य यंत्र की प्रस्तुति देंगे। शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पर भारतीय संस्कृति के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। पुलिस बैंड उज्जैन […]
बालाघाट। एमपी में बालाघाट के कोसमी के नवेगांव में पत्नी के बात नहीं करने से तनाव में आ गया। फिनाइल पी ली। ऐसा ही कुछ लालबर्रा के धपेरा मोहगांव में हुआ, जहां दूसरे युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा खा ली। स्वजनों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार जारी है। शराब के नशे में किया फिनाइल का सेवन महेश कारसर्पे अपनी पत्नी शालिनी के साथ ग्राम कोसमी में रहता है। शालिनी ने किसी काम से अपने पति आवाज लगा रही थी […]
इंदौर। बढ़ती उम्र लोगों पर अक्सर हावी हो जाती है। उनको घुटनों और कमर में दर्द जैसी कई दिक्कतें घेर लेती हैं। मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन बीमारियों को व्यायाम से हरा देते हैं। बीमारी को हराने के साथ ही भारी वजन उठाकर देश-विदेश में अपनी पहचान भी बना रहे हैं। इंदौर में चल रही राष्ट्रीय मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इसे देखा जा सकता है। शहर के निपानिया में 21 से 26 जुलाई तक हो रही इस चैंपियनशिप में ऐसी कई बुजुर्ग महिलाएं आई हैं, जिन्होंने देश-विदेश में पदक जीते हैं। पावरलिफ्टिंग के जरिये उन्होंने अपने […]
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। इसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान […]
