जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 8 साल का बच्चा अचानक एक उफनते नाले में बह गया, यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटंगी थाना क्षेत्र की है। बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे नाले की तरफ चला गया था, मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। इस घटना की सूचना पर कटंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया और बच्चे को तलाशा गया। लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम […]
Browsing: राज्य समाचार
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार की सुबह गधे-गधाईया के विवाह कराने का मामला सामने आया है। जहां यह शादी शहर के बीच बाजार गांधी चौक बाजरा में कराई गई। इस दौरान यहां के लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में और गधा-गधईया पक्ष की भूमिका में नजर आए और इस सब के साक्षी बने। इतना नहीं इस दौरान गधों को मिठाई खिलाई और बांटी, ढ़ोल-नगाड़े बजे और गाजे बाजे के साथ जमकर नाच हुआ। लोगों की मानें तो पहले मेढ़क और मेढकी के विवाह कराये जाते थे जिससे अच्छी बारिश होने लगती थी, पर इस बार ट्रेक चेंज कर दिया […]
सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से बालाघाट की तरफ जाने वाले मार्ग में धारना के समीप ग्राम कोडिया में रविवार को तड़के एक यात्री बस व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की तरफ आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन कोडिया में आमने सामने से टकरा गए। इस घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत […]
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर […]
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही […]
कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट अपने घर और शहर से दूर देश की राजधानी दिल्ली में आते हैं. कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों का यूपीएससी, स्टेट पीसीएस और वन-डे एग्जाम्स में सेलेक्शन भी होता है. हर साल हजारों की संख्या में दिल्ली रुख करने वाले छात्रों को इस तैयारी में गाइडेंस की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सेलेक्शन और बेहतर भविष्य का सपना आंखों में संजोए छात्र बड़े ही उत्साह में कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोचिंग संस्थाओं में एडमीशन भी लेते हैं. इन कोचिंग संस्थानों में […]
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और इसमें फंसने से तीन छात्रों की मौत के बाद अब दिल्ली फायर सर्विस ने बयान जारी किया है. दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस हादसे के लिए कोचिंग सेंटर में लगे लोहे के गेट को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि यह गेट सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए लगा था. सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के दबाव की वजह से यह गेट टूट गया और सड़क पार बहता हुआ सारा पानी बेसमेंट में गिरने लगा. दिल्ली […]
दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है, उसके बेसमेंट में अवैध तरीके के कोचिंग सेंटर चल रहे थे जबकि इसकी इजाजत नहीं थी. बेसमेंट में बिना परमिशन के लाइब्रेरी चल रही थी, जो कानूनन सही नहीं था. जिस बेसमेंट में घटना घटी, उसका इस्तेमाल स्टोरेज पर्पस के लिए था लेकिन यहां लाइब्रेरी बनाई गई थी. बच्चे यहां पढ़ाई करते थे. फायर एनओसी के मुताबिक, एक बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी. दूसरे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करना था. जबकि बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई […]
दिल्ली कोचिंग हादसे में मृत एक छात्रा श्रेया के एक रिश्तेदार ने कोचिंग प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, उनकी बेटी मर गई, बावजूद इसके कोचिंग वालों ने उन्हें सूचित तक नहीं किया. वह खुद टीवी पर खबर देखकर यहां पहुंचे और मुर्दाघर गए. वहां पर उन्हें बेटी का शव तक नहीं दिखाया गया, बल्कि मामले को पुलिस केस बताते हुए उन्हें महज एक कागज पकड़ा दिया गया, जिसपर उनकी बेटी का नाम लिखा है. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खबर देखकर कोचिंग में फोन भी किया था, […]
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस्टीज फाल्कन जहाज के लापता चालक दल के सदस्यों के लिए खोज अभियान यह अपील पूर्व विधायक संजय तलवार के अनुरोध पर की गई थी। यह मामला संजय तलवार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ध्यान में लाया गया, जिन्हें राजिंदर सिंह की पत्नी की दुखद स्थिति के बारे में बताया गया। उनके पति, मुख्य अधिकारी राजिंदर सिंह, प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार थे, […]
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में शनिवार को तीन शव बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि शालीमार घाट के पास फोरशोर रोड पर डल झील में ये शव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तीनों शव महिलाओं के हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा तीन शव में से दो शव नाबालिग के हैं. हालांकि इन शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस बीच पुलिस साक्ष्य जुटाने के […]
दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया. स्थिति ये हो गई है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया. बताया जा रहा है कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि कुछ अभी भी बेसमेंट में फंसे हुए हैं. छात्रों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई है. घटना को लेकर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया है कि कुछ बच्चों की मौत करंट लगने से हुई है. संख्या के बारे में मालूम नहीं है. […]
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गुरुवार से लापता एक 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है. यशश्री के बॉयफ्रेंड पर उसकी हत्या का शक किया जा रहा है. शव की हालत खराब है. उसके पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसके कपड़े भी बेतरतीब तरीके से फटे हुए हैं. इस बात से केस की कड़ियां और ज्यादा उलझ गईं हैं. पुलिस इस मामले की हत्या और […]
बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जीतन सहनी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि अपराधियों ने नंगा नाच कर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. जिस तरह से अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या की है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि जीतन […]
दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, बैठक में क्या हुआ? क्या फैसले लिये गये? बैठक में शामिल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा? इस पर चर्चा बहुत ही कम हुई. इंडिया गठबंधन के स्टैंड से अलग विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं और उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगा कर बैठक से बॉयकॉट कर गईं. ममता बनर्जी के बॉयकॉट के साथ ही वह चर्चा के केंद्र में आ गईं और दिन भर के लिए सुर्खियों में रहीं. […]
आपने आजतक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखे या फिर झटपट अंग्रेजी बोलना सीखे जैसे बोर्ड तो कई सारे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने दिनदहाड़े अंग्रेजी सीखाने वाला इंस्टिट्यूट देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शराब ठेकेदार ने अपनी दुकान के सामने एक ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर ना सिर्फ लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं बल्कि आपत्ति भी जता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये किसी इंस्टीट्यूट का बोर्ड है भी नहीं. ये बोर्ड एक शराब की दुकान के लिए लगाया गया है जिसपर अब जिले के कलेक्टर ने आपत्ति जताई है. शराब ठेकेदार […]
