इंदौर: इंदौर के न्याय नगर में अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई को जिला प्रशासन एक बार फिर से अंजाम देगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने यहां कुछ मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी लेकिन रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के फैसले पर 6 अगस्त को सुनवाई होने का हवाला देकर कार्रवाई को रोकने की मांग की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बाकी मकानों को नहीं तोड़ा था। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 7 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा न्याय नगर के 100 से […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर : इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के चित्रा नगर स्थित होटल शिव छाया में पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपए जप्त कर गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में एसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली की होटल पर कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं और बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इलाके में होटल पर दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके […]
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में पता चला है कि भजन गायक अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुश नहीं थे और पत्नियों से प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक रास्ता अपनाया। पुलिस ने सुसाइड वीडियो और जांच के आधार पर उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की […]
ग्वालियर: ग्वालियर में किन्नर से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बदमाश ने किन्नर को बेहोश करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कंपू थाना क्षेत्र के सरकारी मल्टी की है। पीड़िता ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और जान की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने कंपू थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 […]
दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. इस नियुक्ति के बाद उनका मंत्री पद से इस्तीफा तय माना जा रहा है. जायसवाल अभी नीतीश कैबिनेट में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री हैं. जायसवाल का इस्तीफा अगर होता है, तो यह पहली बार होगा, जब विधानसभा के एक ही कार्यकाल में राजस्व विभाग में 4 मंत्री बदल जाएंगे. हालांकि, बिहार में राजस्व एकमात्र विभाग नहीं है, जहां मंत्री नहीं टिक पा रहे हैं. नीतीश कैबिनेट के शिक्षा और गन्ना विभाग का भी यही हाल है. इन विभागों में भी नीतीश कुमार के रहते पिछले 4 साल में कई […]
दिल्ली में नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक जारी है. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. नीति आयोग की इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बैठक का बॉयकॉट किया है. कुछ गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने बजट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इससे किनारा किया है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में मौजूद हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं. NITI Aayog […]
बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है. यहां एक रेप आरोपी बुजुर्ग की मासूम पीड़िता के परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या कर दी. उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिता गया. बदबू आने पर बुजुर्ग की मौत का पता चला. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव से उठी बदबू इतनी भयानक थी कि पुलिस को रूम स्प्रे छिड़कना पड़ा. मौत से पहले आरोपी बुजुर्ग ने हाथ जोड़ और कान पकड़कर माफी भी मांगी थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद से सांसद हरभजन सिंह ने पहली बार उनकी पत्नी से मुलाकात की है. दोनों की ये मुलाकात केजरीवाल के घर पर ही हुई. हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान काफी लंबी बात भी की, इसके अलावा दोनों के उपयोगी चर्चा पर भी अपनी राय साझा किए. सुनीता के साथ तस्वीर की शेयर […]
बिहार में 3 साल पहले भागलपुर जिले में हुए एक अपराध ने शहर वासियों के दिल को झकझोर कर रख दिया था. यहां गर्भवती महिला काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. इस हत्याकांड में लेडी डॉन जेबा खान व उसके देवर इंतसार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. दोषी करार किए जान के बाद लेडी डॉन कोर्ट में फूट-फूट कर रोने लगी. एडीजे-5 सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने यह फैसला सुनाया. इस हत्या कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मामला चल रहा है. दोषियों को […]
बिहार के पूर्णिया में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपयों की भीषण डकैती को अंजाम दिया है. वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इलाके को सील कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है. डकैती डालने आए बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है. बदमाश पूरे प्लान के साथ वारदात को 15 मिनट में अंजाम देकर चले गए. लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 6 बदमाशों ने करोड़ों के […]
न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को लेकर किसान आंदोलित हैं. सरकार के मुताबिक हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 500-600 ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर बख्तरबंद गाड़ियों के रूप में मौजूद है, जिन्हें लेकर किसान दिल्ली आना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल यथास्थिति का आदेश दिया है, जिसके बाद किसानों ने भी लड़ाई की अपनी रणनीति बदल ली है. किसान अब दिल्ली आने से ज्यादा सत्ताधारी पार्टी को सियासी चोट देने की रणनीति पर काम कर रहा है. इस स्ट्रैटजी को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत हरियाणा से होगी, जहां पर अब से 2 महीने बाद विधानसभा के […]
पूरे देश में नीट एग्जाम लीक होने को लेकर हंगामा मचा हुआ था, जिसके बाद अब देश में CSIR नेट एग्जाम 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हैं. इस एग्जाम में पेपर लीक जैसी कोई घटना सामने न आए इस चीज को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. इसी बीच आज यानी 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पेपर लीक करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन में एग्जाम में हुई धांधली सामने आई, बाहर से पेपर हल कराया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने नकल कराने के आरोप […]
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं. क्या वो शादी करेंगे या नहीं, हर कोई यह जानना चाहता है. धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य चाहते हैं कि वो शादी करें. लेकिन बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के माता-पिता के गुरु दंडी स्वामी श्री महाराज नहीं चाहते कि वो शादी करके दांपत्य बंधन में बंध जाएं. इस बीच अब नई खबर सामने आई है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माता-पिता के गुरु दंडी स्वामी श्री महाराज जो कि काशी में अस्सी घाट पर […]
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, जेल वार्डर व मैट्रन की 179 पदों पर भर्ती होने जा रही है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जेलों, पंजाब, चंडीगढ़ के वार्डर की 175 पदों और मैट्रन की 4 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार चुनाव बोर्ड की वैबसाइट https://sssb.punjab.gov.in पर 29 जुलाई से 20 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्र 18 से 45 साल तक की है। पीएसएसबी जेल वार्डर 2024 (only male) और 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही मैट्रन (Only Female) जोकि 12वीं पास होने चाहिए। इसके […]
जबलपुर। एमपी के जबलपुर के पाटन में कटरा बेलखेड़ा के संदीप चौधरी पत्नी कासे लेकर ससुराल से लौट रहे थे, लेकिन सास-ससुर की बातों से आहत थे। संदीप ने लौटते समय जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के साथ स्वजनों ने युवक का वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी मौत की वजह सास-ससुर की बेइज्जती करना बताया। घटना 21 जुलाई की है। चार दिन बाद संदीप के पिता ने पाटन पुलिस को सूचना दी। पीएम रिपोर्ट भी देखी जाएगी, शिकायत दर्ज नहीं करवाई एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संदीप की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज […]
उज्जैन। सेंटपाल स्कूल मार्ग पर बने ट्रांसपोर्ट के गोदाम में एक युवक की हत्या हो गई। तीन बदमाशों ने युवक का गला काट दिया और भाग निकले। युवक का बुधवार रात को ही बदमाशों से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम को वह स्टील फेब्रिकेशन का कार्य कर घर लौटा था। फोन आने पर वह दोस्तों के पास गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि अभय उर्फ मोटू पुत्र कुंदनलाल सेन उम्र 23 वर्ष निवासी ढांचा भवन स्टील फेब्रिकेशन का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब वह दस बजे काम पर गया था। यहां से […]
