Browsing: राज्य समाचार

इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आओ भगत करनी कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गई। भारी विरोध के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस 20 जुलाई को जारी किया गया था। इसी बीच मीडिया से सुरजीत चड्ढा ने बात की थी और बताया था कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। आज सोशल मीडिया पर नोटिस जमकर वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत […]

Read More

इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के बाद IAS की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की हुई मौत के मामले में देश भर में माहौल बन गया है, इसी मामले को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आईआईएम और IIT जैसी दोनों ही संस्थान है जो देश भर में कहीं पर भी नहीं है इसके साथ ही MPPSC यूपीएससी और इंजीनियर […]

Read More

बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं […]

Read More

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. तीन बेटों ने मिलकर पहले तो अपने पिता, सौतेली मां और बहन की हत्या की, फिर शव को पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में फेंक दिया. सौतेली मां छह महीने से प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो बेटों को पकड़ लिया, जबकि एक बेटा विदेश भाग गया. गिरफ्तार बेटों से पूछताछ में पता चला कि पिता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां जब घर आई तो एक बेटी साथ में लेकर आई, तभी से वह […]

Read More

गुजरात के कच्छ-मुंद्रा सीमा पर कस्टम विभाग ने छापा मार कार्रवाई के दौरान 110 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं. कस्टम विभाग ने दो दिनों की कार्रवाई के बाद सभी अवैध दवाओं को जब्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रामाडोल नाम की दवा की 68 लाख गोलियां जब्त की गई हैं जो कि नशे के काम आती हैं. अधिकारियों को जांच में घोषित दवाओं के अलावा रॉयल 225 नाम की दवा मिली है जो कि ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम है. कच्छ के बंदरगाह पर कस्टम विभाग ने ट्रामाडोल टैबलेट को जब्त किया है. ड्रग्स की दो खेपें अलग-अलग […]

Read More

मुंबई के गोरेगांव में नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में 26 आवारा कुत्तों की मौत हो गई. आरोप है कि इन सभी कुत्तों की मौत भूख के कारण हो गई है. यहां मौजूद सभी कुत्तों को जब खाने को कुछ भी नहीं मिला तो भूख के कारण तड़प- तड़प कर उनकी जान चली गई. इतनी ज्यादा संख्या में कुत्तों के मर जाने के कारण एग्जिबिशन सेंटर में हड़कंप मच गया. 26 कुत्तों के मौत की खबर जब पशु प्रेमियों को मिली तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. इस मामले में लापरवाही करने के लिए पुलिस ने नेस्को […]

Read More

बिहार में 65% आरक्षण मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. SC ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने 20 जून को बिहार सरकार के 65% जाति आधारित आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक मानते हुए रद्द कर दिया था. पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन फिलहाल उसे कोई राहत नहीं मिली है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है. कोर्ट ने वकील मनीष कुमार को […]

Read More

दिल्ली के आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. कोचिंग सेंटर के बाहर एमसीडी बुलडोजर चला रही है. इंस्टिट्यूट के बाहर ड्रेनेज सिस्टम को ढक कर जो फुटपाथ बनाया गया है, बुलडोजर से उसको तोड़ा जा रहा है. अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार ने स्थानीय जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को टर्मिनेट कर दिया है. हादसे के बाद निगम की यह अधिकारियों पर पहली […]

Read More

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई. पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं […]

Read More

बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. बिहार से दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, उसी समय उसका कपलिंक टूट गया, और देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ट्रेन के डिब्बों के अलग होने के बाद भी किसी तरह के कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस, पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में अलग-अलग […]

Read More

नाभा: ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलत राम पुत्र पृथी राज नाभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो-रिक्शा समेत सवारियों के लेकर रेलवे पुल के पास जा रहा था, तभी अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपने ट्रक को वादी के ऑटो में मार दिया। इस दुर्घटना के दौरान वादी और ऑटो में सवार 3 यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनमें से बेबी नाम की यात्री की इलाज के दौरान मौत हो […]

Read More

मोगा : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने तथा उनके विदेश जाने के लिए फंड शो करने के नाम पर कुछ इमीग्रेशन संचालकों द्वारा एक सहायक मैनेजर से कथित मिलीभगत करके 91 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपियों मानव बांसल, शीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल सभी निवासी एपेक्स कालोनी मोगा तथा निधि सिडाना निवासी धर्मकोट के खिलाफ मामला दर्ज करके कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सहायक मैनेजर शीफू गोयल तथा उसकी पत्नी रीना गोयल के अलावा मानव बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया […]

Read More

दिल्ली एनसीआर में छिटपुट बारिश का दौर जारी है. इसी के साथ हवा की गति कम होने की वजह से धूप भी चटखदार निकल रही है. इसके चलते लोग चिपचिपी गर्मी से भी परेशान है. शनिवार को ही दिल्ली में कई जगह मूसलाधार बारिश हुई. वहीं कई इलाके सूखे रहे. इसी प्रकार दिलली से सटे एनसीआर के नोएडा में भी शनिवार को हल्की बारिश हुई, वहीं गुरुग्राम में रिमझिम बारिश हुई थी. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौमस विभाग के दिल्ली केंद्र ने रविवार के लिए भी दिल्ली एनसीआर में छिटपुट […]

Read More

बिहार के पूर्णियां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां के एक प्राथमिक विद्यायल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने पहले बच्ची को बुरी तरह छड़ी से पीट दिया. फिर जब बच्ची के घरवाले शिक्षक से सवाल करने आए तो शिक्षक ने उन्हें भी बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब सारे ग्रामीण मार खाते बच्ची की दादी की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय की तरफ दौड़े तो आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया. महिला ने बताया कि बच्ची अक्सर घर आकर शिक्षक की शिकायत करती है. मामला पूर्णियां के रूपौली प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलिक टोला गोरियर का […]

Read More

डिप्रेशन… या अवसाद… आज के युग की एक खौफनाक सच्चाई. एक ऐसी स्थिति जिसमें फंसे इंसान को भी पता ही नहीं होता कि वह इस तरह की स्थिति से गुजर रहा है. अवसाद में रहने वाला शख्स आपको हंसता बोलता मिलता है इसलिए ये समझ पाना कई बार बहुत मुश्किल होता है कि उसके मन में क्या चल रहा है? डिप्रेशन में रहने वाले शख्स के अंदर बहुत कुछ चलता है लेकिन बाहर कुछ नहीं आ पाता. कहीं ना कहीं ये एक बड़ी वजह होती है कि अवसाद में रहने वाले इंसान किसी से बात नहीं कर पाते हैं. नहीं […]

Read More

गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मुकेश दलाल को उनकी निर्विरोध जीत को चुनौती देने वाली 2 याचिकाओं पर समन जारी किया है. जस्टिस जेसी दोशी की कोर्ट ने दलाल को समन जारी करते हुए 9 अगस्त तक जवाब देने को कहा है. यह मामला पिछले दिनों 25 जुलाई को सुनवाई के लिए आया था. याचिकाकर्ताओं के वकील पीएस चंपानेरी ने आज रविवार को इस मामले की जानकारी दी. कांग्रेस के प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के दौड़ से हट जाने के बाद, 22 अप्रैल को नामांकन […]

Read More