ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे, गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर […]
Browsing: राज्य समाचार
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दहेज के लोभियों ने दुल्हन के दरवाजे से बिना शादी किए ही बारात लौटा दी। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन न मिलने से नाराज दूल्हे ने सादी से इंकार कर दिया इसके बाद बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन खुद को ठगी सा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद दुल्हन परिवार ने गरियाबंद थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना आवेदन सौंपा है। मामला सीटी कोतवाली थाना गरियाबंद के रावण भाटा डागबंगला का […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर राजनीति तेज हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है और X पर लिखा है कि मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है। वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है जिसमें अकेले मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। देश में कुल बाघों की मौत […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ […]
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में हुए 20 जनवरी को हुए चरवाहे साधराम हत्याकांड के तार अब आतंकियों से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कुछ ऐसे फोटो और वीडियो मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मोबाइल में मिले फोटोज और वीडियो में कुछ वर्दीधारी बंदूक पकड़े दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले में अब गिरफ्तार हो चुके आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आशंका है कि मामले में आतंकी कनेक्शन का बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल, 20 […]
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है.. एमपी में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने DGP सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार की मौजूदगी में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान के पास 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया, कांग्रेस का आरोप है की युगपुरुष धाम आश्रम में हुई घटना को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। अब तक पुलिस और प्रशासन ने बच्चों की मौत के मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है और ना ही आश्रम संचालकों की गिरफ्तारी की गई है।कांग्रेस का आरोप है की इस आश्रम के संचालक के साथ […]
इंदौर: इंदौर में एक युवक का टीआई के केबिन में सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल ये वीडियो इंदौर के जूनि इंदौर थाने का है। जहां एक युवक थाना में आता है और बेखौफ टीआई के केबिन में घुस जाता है। वह बड़े मजे से सिगरेट का धुंआ उड़ाता नजर आ रहा है। वीडीओ में युवक अपने आप को डीएसपी बता रहा है और थाने का दौरा करने की बात […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंबाह थाना क्षेत्र में आने वाले गीलापुरा गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर बनाए गई खेत की मेढ़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से चाचा – भतीजे की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के एक वृद्ध व्यक्ति को गोली लग गई थी। जिस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना में अभिषेक शर्मा और उसके चाचा […]
मंडला: मंडला के पहटसराय गांव में तीन साल पहले गुम हुए शख्स का नरकंकाल मिला है। पुलिस ने यह नरकंकाल जमीन से खोदकर निकाला है। मृतक के जूते और कपड़ों की निशानदेही पर पहचान हुई है। शराब ना पिलाने पर एक आरोपी ने अन्य आरोपियों के राज उगले और मौत का सच सामने आया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करंट लगने से हुई मौत, डर के मारे दफना दिया जनवरी 2021 में मृतक और आरोपी ने अपने खेतों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया था जिसकी चपेट में मृतक भी आ गया और […]
बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया, जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में […]
छतरपुर: साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया अब मेरी बारी है। छतरपुर एसपी ऑफिस में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे फूलचंद कुशवाहा ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति है और सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है। आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है। इस व्यवसाय की आड़ […]
इंदौर: देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छात्रा के अंधे क़त्ल का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है। आरोपी युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र की है। जहां पिछले दिनों बी फार्मा फस्ट ईयर की छात्रा सारा की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिताजी ने शिप्रा थाने में दर्ज करवाई थी। सारा अपने कॉलेज से छुट्टी लेकर निकली थी और थोड़ी देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा वहीं पुलिस को उसके दोस्त गौरव पर शक हुआ […]
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को दो किसानों की मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहद विधानसभा के ऐंडोरी थाना अंतर्गत आने वाले कंचनपुर गांव में खेत में पशु चरा रहे वीर सिंह उर्फ विश्वनाथ कौरव की तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना अटेर विधानसभा के फूप थाना इलाके के कमई गांव में सामने आई जहां पर खेत में कार्य कर रहे किसान तिलक सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों किसानों के शवों को गोहद और […]
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कल 12 जुलाई को देश की सबसे हाई प्रोफाइल शादी होने वाली है. शादी में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान पहुंच रहे हैं. देश के धार्मिक स्थलों के पुजारियो को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है. विवाह बंधन में बंधने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिलाया है. मुंबई में चल रही इस शाही शादी में शामिल होने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष […]
