राजगढ़। संगीतमय भगवद्कथा के दौरान कथावाचक को अटैक आ गया। अटैक आने से व्यास पीठ पर ही उनका निधन हो गया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर मप्र के प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज पचोर के समीपस्थ गांव पाडल्या अंजना में स्थित गुरू आश्रम में कथा कर रहे थे। भजन की सुरीली धुन पर श्रद्धालु मगन होकर नृत्य कर रहे थे। तभी व्यास पीठ पर बैठे महाराज को अचानक अटैक आया और वह बेसुध हो गए। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत पचोर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद […]
Browsing: राज्य समाचार
मुरैना। इंस्टाग्राम व फेसबुक के लिए रील बनाने वाले लोग कहीं भी मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। पिछले दिनों सबलगढ़ न्यायालय के मुख्य द्वार पर बनाए गए वीडियो को लेकर हंगामा हुआ था तो मंगलवार को जौरा जेल के बाहर बने वीडियो के वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा काे लेकर चर्चाएं होने लगीं। दरअसल, जौरा जेल के बाहर बना वीडियो हैप्पी वारदात 302 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित हुआ है। इसमें दो युवक जेल के बाहर आराम से टहलते हुए वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं, क्योंकि जेल के मुख्य […]
श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र ढाबली गांव के रहने वाले एक युवक से साइबर ठग ने भोपाल का साइबर सेल अधिकारी बनकर 2 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने युवक को डर दिखाया कि उसके खिलाफ भोपाल में साइबर एफआईआर दर्ज होने जा रही है। इससे बचना है तो फटाफट फोन पे पर पैसे डाल दो और फिर युवक से अलग-अलग फोन पे नंबर पर पैसे डलवा लिए। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाबली निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर ने पुलिस को दिए […]
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में आदिवासी ब्लाक घंसौर के दारोटकला निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहते हैं। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ तो घंसौर एसडीएम कार्यालय के गेट पर लेटते हुए पहुंचे और एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया। 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था घंसौर में सीमांकन नहीं होने से पीड़ित एक व्यक्ति का दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के गेट पर ही एसडीएम को […]
सिवनी। एमपी में सिवनी के जोराबाडी़ गांव में बाढ़ में फंसी महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बच्चों की किलकारी गूंजने से प्रसव के दौरान हुए कष्ट को स्वजन भूलकर फूले नहीं समा रहे। जिला अस्पताल किसी अन्य महिला के प्रसव के लिए आई आशा कार्यकर्ता कामता मरावी संकट मोचक बन गई। …लेकिन गांव के सभी रास्ते बाढ़ के कारण बंद हो गए थे बंशी लाल उइके की गर्भवती महिला रवीना को सोमवार के दिन अचानक प्रसव पूर्व पीड़ा होने लगी। उनके परिवार ने तय किया कि इन्हे तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ले जाया जाए, लेकिन गांव के सभी […]
भोपाल। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन एक अप्रैल 2024 से 700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक बढ़ जाएगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर सरकार ने संविदा कर्मचारियों को 3.85 प्रतिशत की वृद्धि दर से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान भी रखा गया है। संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के स्थान पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि देने का प्रावधान है। 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति के अंतर्गत जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रतिवर्ष एक अप्रैल को संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपभोक्ता […]
भोपाल : भोपाल के बड़े तालाब में कूदकर बुधवार सुबह दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने बोट क्लब वाले हिस्से में कूद कर जान दी। मॉर्निंग वॉक पर आए स्थानीय लोगों ने पानी दोनों के शवों को उतराते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गाड़ी के नंबर की जांच के बाद मृतकों की पहचान बागसेवनिया इलाके के रहने वालों के रुप में हुई है। सारा मामला श्यामला हिल्स थाने का है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट […]
पन्ना : बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अगली आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। ●यह है पूरा मामला… दरअसल पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव के निवासी चुनवादा गौंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण […]
उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लेकोड़ा में पति ने हथौड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बीती रात झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
छतरपुर: छतरपुर में तेज बारिश की वजह से धसान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से घुवारा तहसील के कुटोरा गुर्जन मंदिर के पास 48 चरवाहे और मजदूर आठ घंटे फंसे रहे। जैसे कैसे सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी को बचाया। दरअसल, ग्राम कटोरा में धसान नदी के उस पार एक मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें कुछ लोग गए हुए थे, साथ ही चरवाहे भी जानवर चरा रहे थे। धसान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण ग्रामीण धसान […]
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. नीतीश कुमार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चर्चा के दौरान RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर काफी भड़क गए. मुख्यमंत्री ने रेखा देवी को फटकार लगाते हुए RJD की महिला विधायक से कहा, “तुम क्यों बोल रही हो, अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो.” सीएम के बयान पर सदन में जमकर हंगामा होने लगा जिसके बाद उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “इन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है. […]
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की अल सुबह कई जगह झमाझम बारिश हुई है. गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में सुबह चार बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में काली घटाएं छा गई और दिन में ही अंधेरा हो गया. हालांकि नोएडा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है. इसी प्रकार गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा बाकी दिल्ली में भी कई जगह हल्की बारिश तो कहीं फुहारे पड़े हैं. इसी प्रकार गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के अलावा मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश हुई है. जबकि गोवा, […]
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में मध्य प्रदेश के लिए भी विकास का पिटारा खुला है. इसमें महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए बड़ी सौगात मिली है. धार के पीतमपुर में बनने वाले लॉजिस्टिक पार्क और प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में 6 रिंग रोड बनाए जाने के लिए बजट की घोषणा की गई है. साथ ही प्रदेश के महानगरों और शहरों के लिए रोड विकास राशि का प्रावधान भी किया गया है. बाबा महाकाल की नगरी में अब विकास के पंख लगेंगे. बजट में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और शहर को […]
मध्य प्रदेश में धार में भोजशाला केस को लेकर पीआईएल दाखिल करने वाले मैथ टीचर कुलदीप तिवारी को स्कूल से निकाल दिया गया है. कुलदीप तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके शिखा रखने, तिलक लगाने और कलावा बांधने की वजह से स्कूल प्रबंधन ने ऐसा किया है. जबकि स्कूल प्रबंधन ने तर्क दिया है कि कुलदीप तिवारी को उनकी हरकतों की वजह से बाहर किया गया है. इससे पहले उन्हें कई बार वार्निंग भी दिया जा चुका है. उनके पीआईएल दाखिल करने के सवाल पर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है. इसका स्कूल के कामकाज से […]
देश में सावन का पहला दिन बारिश लेकर आया. देश के कई हिस्सों में भारी, मध्यम व हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश और ठंडी हवाओं से जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मौसम सुहाना बना रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद उमस ने बेचैनी बढ़ा दी. दिन […]
गुजरात के गांधीनगर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने उनके घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी. आईएएस की पत्नी तमिलनाडु के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी. वहां वह एक बच्चे के किडनैपिंग मामले में उसका नाम सामने आया था. मृतका का नाम सूर्या जे था. जहर खाने के बाद उसे आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जब ये घटना हुई उस समय महिला के पति आईएएस रंजीत कुमार घर पर नहीं थे. पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार पत्नी से नाराज थे. क्योंकि उनकी पत्नी […]
