उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार के दिन तय कार्यक्रम के तहत अपने पिता से स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन उत्तराखंड के द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने अपने गृह नगर खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम नगर के कंजाबाग तिराहा के पास स्थापित किया जा रहे 213 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के भूमि पूजन समारोह में प्रतिभाग किया और विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती विष्णा देवी के साथ अपने पिता स्वर्गीय श्री सूबेदार शेर सिंह धामी के साथ प्रदेश के वीर जवान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करी और उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पूर्व सैनिक एवं वीर शहीद परिवारों की वीरांगनाएं एवं परिजन उपस्थित रहे। जिनको मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब भी मैं सैनिकों के साथ होता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं। हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का भी कुछ सम्मान हो क्योंकि मेरे पिताजी भी हर अवसर पर अपने आसपास के लोगों के साथ मिलजुलकर हर पर्व को मनाया करते थे। हमारी सरकार भी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों का उत्थान करने हेतु विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है। जिससे कि सैनिक परिवारों के आने वाले बच्चों के लिए आवश्यक संसाधन एवं शिक्षा के अच्छे अवसर प्रदान किया जा सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

