Browsing: राज्य समाचार

ग्वालियर। ग्वालियर दुर्ग पर वर्तमान में 3325 मीटर लंबाई में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन की फसाड लाइटें रात में जगमगाती हैं। इनसे किला भी जगमगाता हुआ नजर आता है। ये फसाड लाइटें अभी गोपाचल पर्वत और सेवा नगर, प्रेम नगर, लोहामंडी की तरफ रोशनी बिखेरती नजर आती हैं, जबकि सागरताल, विनय नगर और उरवाई गेट का हिस्सा अभी भी इन लाइटों की रोशनी से अछूता है। इसको देखते हुए बाकी बढ़े साढ़े तीन किमी के दायरे को भी इन आकर्षक लाइटों से जगमग करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूर्व में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के माध्यम से एस्टीमेट […]

Read More

जुन्नारदेव छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा से 48 कि.मी. दूर बसे जुन्नारदेव यानी जामई को जिला बनाने के लिए राजस्‍व विभाग ने छिंदवाड़ा कलेक्‍टर से प्रस्‍ताव मांगा है। ऐसी सूचना प्राप्‍त हो रही है। इस संदर्भ में एक पत्र भी जारी हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा जिला बनाने का प्रतिवेदन मांगने पर कांग्रेस विधायक सुनील उईके ने कहा- मैं स्वयं जुन्नारदेव को जिला बनाने की मांग लंबे समय से कर रहा हूं। मैंने विधानसभा के बजट सत्र में पांढुर्णा की तरह जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर सवाल पूछा था तो राजस्व मंत्री ने यह जवाब दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव […]

Read More

 खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय खंडवा में पदस्थ लिपिक को पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर सात हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। यह कार्रवाई अभी जारी है।

Read More

भोपाल। नगरीय पुलिस ने किसी भी तरह की रैली, धरना, प्रदर्शन यहां तक कि पुतला जलाने के लिए भी डीसीपी (आसूचना एवं सुरक्षा) की अनुमति लेना अनिवार्य किया है। ऐसा न होने पर संबंधित कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर उसका हजार्ना भी आयोजक को भुगतना होगा। इस आशय का आदेश नगरीय पुलिस कमिश्नर हरीनारायणाचारी मिश्र ने जारी किया है। यह है आदेश जिले में धारा – 163 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत *- समस्त प्रकार के आयोजनों जैसे- धरना, प्रदर्शन, […]

Read More

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस वर्ष भगवान महाकाल की सवारियों में धर्म व संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है। 22 जुलाई को निकली पहली सवारी में आदिवासी कलाकारों के दल ने मनोरम प्रस्तुति दी। इसी प्रकार 29 जुलाई को निकलने वाली भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में 350 जवानों का पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। 5 अगस्त को निकलने वाली तीसरी सवारी में एक हजार डमरू वादक शिव प्रिय वाद्य यंत्र की प्रस्तुति देंगे। शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पर भारतीय संस्कृति के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। पुलिस बैंड उज्जैन […]

Read More

बालाघाट। एमपी में बालाघाट के कोसमी के नवेगांव में पत्नी के बात नहीं करने से तनाव में आ गया। फिनाइल पी ली। ऐसा ही कुछ लालबर्रा के धपेरा मोहगांव में हुआ, जहां दूसरे युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा खा ली। स्‍वजनों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। चिकित्‍सकों ने बताया कि उपचार जारी है। शराब के नशे में किया फिनाइल का सेवन महेश कारसर्पे अपनी पत्नी शालिनी के साथ ग्राम कोसमी में रहता है। शालिनी ने किसी काम से अपने पति आवाज लगा रही थी […]

Read More

इंदौर। बढ़ती उम्र लोगों पर अक्सर हावी हो जाती है। उनको घुटनों और कमर में दर्द जैसी कई दिक्कतें घेर लेती हैं। मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन बीमारियों को व्यायाम से हरा देते हैं। बीमारी को हराने के साथ ही भारी वजन उठाकर देश-विदेश में अपनी पहचान भी बना रहे हैं। इंदौर में चल रही राष्ट्रीय मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इसे देखा जा सकता है। शहर के निपानिया में 21 से 26 जुलाई तक हो रही इस चैंपियनशिप में ऐसी कई बुजुर्ग महिलाएं आई हैं, जिन्होंने देश-विदेश में पदक जीते हैं। पावरलिफ्टिंग के जरिये उन्होंने अपने […]

Read More

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। इसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था। पोरसा के शासकीय सिंधिया स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और मोटरसाइकिल भतीजा चल […]

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने […]

Read More

खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और […]

Read More

भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]

Read More

बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद में एक-एक कर उनके झूठ की परतें खुलती जा रहीं हैं. इस पूरे मामले में रोजाना हो रहे खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. पूजा खेडकर के झूठ अब उन पर ही भारी पड़ रहे हैं. फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के बाद अब उनके माता-पिता के तलाक के दावे की भी पुलिस जांच होगी. पूजा खेडकर ने IAS बनने के लिए ना जाने कितने पैंतरे आज़माए. विकलांगता सर्टिफिकेट, अलग-अलग दस्तावेज में अलग-अलग जानकारी, माता-पिता के तलाक की थ्योरी, शून्य आय समेत ना जाने कितने झूठ पूजा ने बोले लेकिन आखिरकार उनके सारे दावों […]

Read More

आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता 8 साल बाद बदलने जा रह है, आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर का पता अब बंगला नंबर 1 रवि शंकर शुक्ल लेन होगा. ये दफ्तर पहले NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को आवंटित था, लेकिन पिछले साल पार्टी में टूट होने के बाद यह दफ्तर खाली करवा लिया गया था. इस बंगले में 6 कमरे हैं. इस वक्त आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206 राउज एवेन्यू में है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट की बिल्डिंग का विस्तार होना है. इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त तक जमीन खाली करनी होगी. दफ्तर […]

Read More