Browsing: देश

झारखंड के रांची में एक शख्स ने 12 साल से अपने ही साढ़ू को दो बार जान से मारने की कोशिश की. हर बाद साढ़ूं बच गया. लेकिन तीसरी बार शख्स ने आखिरकार साढ़ू को मार ही डाला. 12 साल पहले ही शख्स ने कसम खा ली थी कि वो अपने साढ़ू को जान से मार डालेगा. 11 जून को उसने साढ़ू के सिर पर कट्टा सटाकर गोली चला दी. इससे साढ़ू की मौके पर ही मौत हो गई. मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है. घटना ओपी थानाक्षेत्र के दुलमी गांव की है. आरोपी की पत्नी और साढ़ू के […]

Read More

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के पेपर लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र को नुकसान न हो. धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी कहा कि दोषियों को सजा मिलेगी. पारर्दशिता के साथ कार्रवाई होगी. निषपक्षता के साथ परीक्षा पूरी होगी. शिक्षा मंत्री का ये बयान सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया है. कोर्ट ने […]

Read More

जरा सोचिये आप कुछ खा रहे हों और उस खाने वाली चीज में कोई कटा हुआ मानव अंग निकल जाए. इस बात को सोचने मात्र से ही आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे. लेकिन ऐसा महाराष्ट्र के मुंबई में सच में हुआ है. एक महिला ने ऑनलाइन ऐप के जरिए खाने के लिए 3 आइसक्रीम का ऑर्डर दिया. डिलीवरी होते ही महिला ने आइसक्रीम की पैकिंग खोली. वो उसे खाने ही वाली थी कि तभी उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली नजर आई. यह देखते ही महिला के होश फाख्ता हो गए. उसके मुंह से चीख निकल पड़ी. उसने घबराते […]

Read More

राजस्थान के भरतपुर में एक शख्स जनसुनवाई केंद्र के बाहर मिट्टी में अपनी शरीर को गाड़ पर प्रदर्शन करने लगा. शख्स ने इस दौरान अपना मुंह छोड़कर पूरा शरीर मिट्टी के अंदर दबा लिया था. शख्स के पिता सीआरपीएफ में थे और उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद से युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहा है और लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. कई प्रयासों के बाद भी कुछ प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है. कुम्हेर थाना क्षेत्र के पेंगौर गांव में 23 साल का युवक राधेश्याम के पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल के […]

Read More

क्या राहुल गांधी की दुविधा खत्म हो गई? जिसका जिक्र उन्होंने खुद वायनाड में किया था. आम जनता को थैंक्यू करने पहुंचे राहुल ने वायनाड में कहा था कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि किस सीट से सांसद बने रहें. इस बार वे केरल के वायनाड के साथ-साथ यूपी की रायबरेली सीट से भी चुने गए हैं. वायनाड में राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे छोड़कर हर किसी को इसका जवाब पता है.’ रायबरेली और वायनाड में से किसी एक सीट को चुनने को लेकर राहुल गांधी धर्म संकट में हैं. जब वे संकट में थे तब […]

Read More

कश्मीर घाटी में कमर टूटने के बाद आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं. बीते तीन दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा में हुए हमले इसकी तस्दीक करते हैं. आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबल और खुफिया एंजेंसियां लगातार काम कर रही हैं. विदेश दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी को अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी है. आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बारे में बताया है. प्रधानमंत्री […]

Read More

देश में जिस परीक्षा के बाद छात्र डॉक्टर बनते हैं वो परीक्षा NEET सवालों के घेरे में आ गई है. नीट परीक्षा कराने वाली करवाने वाली एजेंसी NTA को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. ये जंग सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़कों तक लड़ी जा रही है. आज सुप्रीम कोर्ट से छात्रों के लिए बड़ी खबर आई. NEET के 1563 कैंडिडेट्स की 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी. इन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे, लेकिन सवाल सिर्फ ग्रेस मार्क्स का ही नहीं है. सवाल ये भी है कि पहली बार नीट में 67 छात्रों ने टॉप कैसे किया और एक […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार 13 जून को इटली रवाना होंगे. केंद्र में तीसरी बार एनडीए सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली विदेश यात्रा होगी. प्रधानमंत्री 14 जून को इटली में G7 सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मो विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया है कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को 50वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह सम्मेलन इटली के अपुलिया में आयोजित किया गया है. विदेश सचिव ने ये भी बताया कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद उनकी […]

Read More

अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि भारतीय सेना ने अग्निवीर योजना के कुछ प्रावधानों में बदलाव की इच्छा जताई है. योजना में संभावित बदलावों की सिफारिशों के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ समीक्षा और सर्वेक्षण भी किया गया है. इसमें पांच बदलाव की बात सामने आई है. आर्मी ने अपने इंटरनल सर्वे पर कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स बताए हैं. ये पूरी जानकारी सैन्य सूत्रों से मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, आर्मी के इंटरनल सर्वे में जो पहला पॉइंट है, उसमें अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाना है.सेना चाहती है कि चार साल की […]

Read More

Bird flu : कुछ महीनों पहले की बात है अमेरिका में पशुओं में बर्ड फ्लू यानी H5N1 वायरस फैलने लगा था. हजारों गायों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी. इसके बाद डेनमार्क और कनाडा में भी जानवरों में ये वायरस मिला था. करीब 26 प्रजातियों में इसकी पुष्टि हुई थी. यह एक चिंता वाली बात थी क्योंकि बर्ड फ्लू का संक्रमण आमतौर पर पक्षियों में ही देखा जाता था. लेकिन उस दौरान लाखों की संख्या में जानवरों में भी यह वायरस मिला रहा था और यह सिलसिला अभी तक जारी है. लेकिन अब बर्ड फ्लू एक बड़ा खतरा बड़ा बनता […]

Read More

जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक बस में गोली चली है. यह गोली बस में सवार राजस्थान पुलिस के ERT कमांडो के सिर में लगी है. यह हादसा जैसलमेर से करीब 20 किमी पहले पहुंचा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमांडो को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर के लिए रैफर कर दिया है. इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी कमांडो की पहचान सांचौर में सीतलवाना के रहने वाले दिनेश के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जैसलमेर […]

Read More

गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोग इससे राहत पाने साथ ही इस मौसम में अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखने के लिए कई ठंडी चीजें का सेवन करते हैं. साथ ही आरामदायक कपड़े पहने हैं. सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हेल्दी खाना ज्यादा खाते हैं क्योंकि इस मौसम में तला-भुना खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है. इस तरह गर्मियों के मौसम में लाइट वेट खाना और हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं ऐसे में ये मौसम वेट लॉस करने के लिए एकदम सही है. आप ऐसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो […]

Read More

केरल के कोच्चि यानी एरनाकुलम में हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में एंट्री को लेकर फैसला सुनाया है. 10 साल की लड़की मंदिर जाना चाहती थी. इसके लिए उसने याचिका डाली. लेकिन कोर्ट ने बच्ची की इस याचिका को खारिज कर दिया है. दलील दी कि सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. इसलिए 10 से लेकर 50 साल तक की उम्र वाली महिलाओं को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. कर्नाटक की रहने वाली इस लड़की ने दलील दी थी कि उसकी उम्र अभी 10 साल है और उसे अभी पहला […]

Read More

देश में लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ‘मोदी 3.0’ का गठन हो चुका है. साथ ही 72 मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा भी हो चुका है. हरदीप सिंह पुरी को एक बार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस बार केंद्र सरकार की कोशिश होगी कि पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस जैसी वस्तुओं को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए. इससे आम लोगों को […]

Read More

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान कुरैशी का रोल निभाया था. लेकिन पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इस बात का खुलासा हाल ही में ‘पंचायत 3’ एक्टर पंकज झा ने किया था. क्योंकि इस रोल के लिए पहली पसंद वही थे. लेकिन फिर इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को चुन लिया गया. इस पर पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर तंज किया था. उन्होंने अनुराग को डरपोक और रीढ़हीन बताया था. अब इस पर अनुराग ने उन्हें जवाब दिया है. पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ […]

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में आए नतीजे पर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि किस वजह से महाराष्ट्र में एनडीए की सीटें कम हुई हैं. उन्होंने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे से नुकसान की बात स्वीकार की है. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह पिछले 10 सालों से लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं और एक भी छुट्टी नहीं ली है. एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार नारे पर बोलते हुए कहा, ‘इस नारे को लेकर […]

Read More