Browsing: देश

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजित पवार इन दिनों पिंक कोट में घूमते नजर आ रहे हैं. पवार का यह गुलाबी कोट राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है. कोई इसे किस्मत बदलने के लिए की जाने वाली कोशिश बता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक समीकरण को साधने के रूप में देख रहा है. अजित का यह पिंक कोट इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि अब से कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां सबसे ज्यादा सस्पेंस अजित पवार की पार्टी एनसीपी को लेकर ही है. पिंक कोट […]

Read More

टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने भदोही सांसद का निर्वाचन रद्द करने की याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की. याचिका में कहा गया है कि विनोद कुमार बिन्द ने निषाद पार्टी के विधायक रहते बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता. ये जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है. भदोही से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ललितेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के सांसद विनोद कुमार बिंद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. विनोद कुमार बिन्द के निर्वाचन को रद्द करने के लिए दाखिल अपनी याचिका में दो-तीन प्रमुख कारण बताया है. उन्होंने कहा कि […]

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हाल ही में पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुईं पूजा खेडकर इन आरोपों के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पूजा की इस शिकायत ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. जब शिकायत के बारे में जिला कलेक्टर सुहास दिवसे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में जवाब देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है. मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत […]

Read More

विवादों में घिरीं आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. धमकाने के आरोप में उनकी मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. मनोरमा की गिरफ्तारी के बाद उनके पति और पूजा के पिता दिलीप खेडकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अब कोर्ट की शरण में हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीप खेडकर ने पुणे सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. मुलशी तालुका के धडवली गांव के किसानों को बंदूक से डराने-धमकाने […]

Read More

असम सरकार राज्य में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करेगी. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इन दोनों कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को कैबिनेट मेंअसम रिपीलिंग बिल यानी असम निरसन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है सीएम सरमा ने ऐलान किया है कि अब इस निरसन विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा. विवाह और तलाक के पंजीकरण में समानता लाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम रिरसन विधेयक को मंजूरी दे दी है. सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बिल का उद्देश्य […]

Read More

नीट पेपर लीक मामले में बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सुबह इन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी. इसमें 3 एमबीबीएस स्टूडेंट्स 2021 बैच के थर्ड ईयर के हैं और एक सेकेंड ईयर का है. इनकी पहचान चंदन कुमार (थर्ड ईयर), राहुल कुमार (थर्ड ईयर), करण जैन (थर्ड ईयर ) और कुमार शानू (सेकेंड ईयर) के रूप में हुई है. इन सभी पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है. सीबीआई ने हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को […]

Read More

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के निर्देश पर नाराजगी जाहिर की है. खाने-पीने की चीजों वाले ठेलों पर दुकानदारों के नाम लिखने के मामले पर उन्होंने प्रशासन और सरकार को घेरा है. ओवैसी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनमें हिटलर समा गए हैं. इसके साथ ही ही ओवैसी ने श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाली घटना और असम के सीएम के बयान पर भी हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार छुआछूत को प्रमोट कर रही है. उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर के […]

Read More

नीट यूजी के अभ्यर्थियों ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी समस्याएं बताई. इसमें सभी अभ्यर्थियों ने अपनी बात रखी. इसी तरह अभ्यर्थी काजल से भी पूछा गया कि आपको क्या उम्मीद है कोर्ट और सरकार से? क्या कहना चाहेंगी आप उनको? काजल ने कहा हम सभी स्टूडेंट्स चाहते हैं कि हमारे साथ जस्टिस हो. लेकिन नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) से हमें बहुत शिकायते हैं, क्योंकि… बस इतना ही बोल पाई थी काजल और उसकी आवाज भारी होने लगी थी. वो कुछ आगे बोलती लेकिन तब तक एनटीए के प्रति उसकी शिकायत आंखो से छलक उठी. उसके अंदर भरा […]

Read More

आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कश्मीर के डोडा में मुहीम को तेज कर दिया है. पिछले चार दिन से जवान डोडा में आतंक पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. आज सुबह तड़के जवानों ने डोडा के कास्तीगढ़ के घने जंगलों में आतंकियों को घेरा. जानकारी के मुताबिक, आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कास्तीगढ़ में हुई भारी मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हो गए हैं. पूरे इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. दो जवान जख्मी अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन गांव में आतंकवादियों के […]

Read More

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर मुझे मरवाना चाहती है. फतेह बहादुर सिंह यूपी के पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं. वह 2007 से 2012 की बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फतेह बहादुर सिंह ने कहा, ‘उनकी जान को खतरा है. स्थानीय पुलिस वाले अपराधियों के साथ मिलकर मुझे जान से मारना चाहते हैं. वे लोग एक करोड़ रूपये चंदा भी इसके लिए इकट्ठा कर चुके हैं. मैंने ये सारी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को […]

Read More

झारखंड के धनबाद में एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब जूता चुराई की रस्म में दूल्हा अचानक से गालियां देने लगा. सालियों से उसने मारपीट भी की. यह देख दुल्हन पक्ष को गुस्सा आ गया. उन्होंने दूल्हे राजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला. साथ ही बारातियों को भी बंधक बना लिया. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. घंटों तक वहां भी हंगामा चलता रहा. इसके बाद यह शादी टूट गई. जानकारी के मुताबिक, मामला धनबाद के भौंरा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 का है. यहां सोमवार की रात को महेश भुईंया की बेटी की शादी थी. बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी […]

Read More

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 17 जून को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था. यहां रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. अब ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में तकनीकी और मानवीय भूल दोनों की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सिग्नल के बल्ब फ्यूज हो गए थे. लाइटनिंग के कारण रंगापानी और चटेर हॉट रेलवे स्टेशन के बीच के Relay hut के कुछ सर्किट्स और […]

Read More

जम्मू का इलाका हमेशा से बेहद शांत माना जाता रहा है. बीते दिनों जब आतंकवाद चरम पर था तब भी घाटी की तुलना में जम्मू में आतंकी वारदातें कम ही होती थीं. लेकिन करीब 3-4 महीनों में ये ट्रेंड बदल गया है. हाल के दिनों में कश्मीर से ज्यादा जम्मू के इलाकों में आतंकी हमले हो रहे हैं. माना जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने अब अपनी रणनीति बदल दी है, यही वजह है कि जम्मू के इलाकों में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के […]

Read More

आए दिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला झारखंड के लातेहार जिले से देखने को मिला है. यहां गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है. यहां एंबुलेंस गांव तक नहीं पुहंच पाती है. गांव में एक बीमार महिला को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था. उसी दौरान महिला की मौत हो गई. गांव के लोग सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर कई सवाल उठा रहे हैं. मामला लातेहार जिले के बसेरिया गांव का है. यहां सोमवार की सुबह […]

Read More

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर सुर्खियों में हैं. अधिकारों के दुरुपयोग के साथ ही दिव्यांगता सर्टिफिकेट को लेकर भी वो सवालों के घेरे में हैं. एम्स के पूर्व निदेशक डॉ एम सी मिश्रा ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया है कि दिव्यांगता सर्टिफिकेट के क्या प्रावधान हैं. अगर कोई व्यक्ति दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी में आता है तो इसके लिए उसे मेडिकल बोर्ड से गुजरना पड़ता है. एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम सी मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर को यह बताना पड़ता है कि क्यों किसी व्यक्ति को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया जाए. साथ ही अगर व्यक्ति […]

Read More

‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]

Read More