हमारे समाज में हर रिश्ते की एक मर्यादा तय की गई है. परिवार में कोई भी रिश्ता हो, चाहें फिर वह सास और दामाद का हो या फिर एक बहू और ससुर का. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लोग रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर देते हैं और फिर घर में छिड़ जाती है महाभारत. एक ऐसा ही मामला सामने आया राजस्थान के उदयपुर से जहां अपनी बहू पर बुरी नजर रखना एक ससुर को इतना भारी पड़ गया की उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. राजस्थान के उदयपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीट कर […]
Browsing: देश
टेक्नोलॉजी से जिंदगी जितनी आसान हो गई है उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. आजकल सबसे ज्यादा दिक्कतें साइबर फ्रॉड के रूप में सामने आ रही हैं. जागरूकता के बावजूद हर रोज साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी नए-नए तरीके निकालकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के कानपुर से जहां हेल्पलाइन से मदद लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. कानपुर निवासी जयदीप वर्मा अपने किसी परिचित को कुछ पैसे ट्रांसफर कर रहे थे. गलती से वो पैसे कहीं और ट्रांसफर हो गए. इस मामले में मदद लेने और शिकायत […]
आपने कई अजीब मामले सुने होंगे लेकिन बिहार में हुआ यह मामला बिलकुल अलग है. इसमें दो महिला वार्डन के बीच लड़ाई की जड़ आम बन गया. राज्य के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आम को लेकर दो हॉस्टल वार्डन आपस में भिड़ गईं. दोनों में जमकर विवाद हुआ. वह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं. आम के विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की पोल पट्टी खोल दी. आपस में कई गंभीर आरोप लगाए गए. दोनों ने डीएसडब्ल्यू से लिखित शिकायत की. महिला वार्डन का विवाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और आम लोगों के बीच पहुंच गया. इस बात को लेकर […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. ये मेरा सौभाग्य तो है ही, साथ ही मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं. नालंदा एक नाम नहीं है बल्कि पहचान और गौरव है. पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भलें जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को […]
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश की दिग्गज नेताओं में शुमार वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. एक दिन पहले मां-बेटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं और उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है. किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल […]
चेन्नई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की बेटी माधुरी ने अपनी लग्जरी कार से फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को रौंद डाला. हादसे में मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सांसद की बेटी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, एक ही दिन बाद आरोपी को जमानत दे दी गई. फुटपाथ पात्र सो रहा मजदूर पेशे से पेंटर था. पुलिस का कहना है कि वह नशे में था और फुटपाथ पर सो रहा था. घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों और साथी थाने […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी जब इसका उद्घाटन करेंगे तो उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बनेंगे. कई देशों के छात्र भी गवाह होंगे. पीएम सुबह करीब 10.30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन कर एक सभा को भी संबोधित करेंगे. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा है.5वीं सदी की नालंदा यूनिवर्सिटी को आक्रांताओं ने […]
लोकसभा का स्पीकर कौन बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस जारी है. 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव है. स्पीकर टीडीपी का बनेगा या बीजेपी का, लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इस बीच स्पीकर पोस्ट को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा के स्पीकर पद की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई है. संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं है. अगर राहुल गांधी बोलते हैं कि हम कभी भी सरकार गिरा सकते हैं, उसका […]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से एक सीट खाली करने पर प्रियंका गांधी की वायनाड से लोकसभा उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है. रायबरेली से ज्यादा वोटों से जीतने वाले राहुल दोनों जगह पारिवारिक रिश्ता बता चुके हैं. ऐसे में पार्टी प्रियंका के जरिए कम वोटों से जीती वायनाड पर पारिवारिक रिश्ता बने रहने का दांव खेल सकती है. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेटा सौंपने जैसे बयान के बाद से यह तय माना जा रहा है कि राहुल गांधी रायबरेली की सीट अपने पास रखेंगे. सोनिया गांधी ने सीट […]
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी लगातार सुर्खियों में हैं. केरल में बीजेपी का खाता खोलने वाले सांसद सुरेश गोपी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा गांधी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानते हैं. साथ ही उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया. सांसद सुरेश गोपी शनिवार को पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने अपने गुरू को श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके इस दौरे को राजनीति से न […]
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर एलन मस्क और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के बीच एक्स पर वाकयुद्ध छिड़ गया है. ईवीएम को लेकर मस्क ने कल यानी शनिवार को कहा था कि हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए. इसमें हैक होने का जोखिम है. इसे इंसानों द्वारा या AI द्वारा हैक किया जा सकता है. हालांकि यह रिस्क छोटा है मगर फिर भी बहुत ज्यादा है. मस्क के इस बयान पर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है. ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है. मस्क के बयान में […]
29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में एक बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव, सेना प्रमुख मनोज पांडे और सेना प्रमुख के पद पर मनोनीत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, आईबी के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल, बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल समेत गृह मंत्रालय और […]
केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) यानी बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए शनिवार को विशेष दिशानिर्देश जारी किए. स्वास्थ्य मंत्री वीना गेरोगे की अध्यक्षता में रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक के बाद दिशानिर्देशों और तकनीकी पहलुओं की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई. मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चेरथला में बत्तखों और कौवों में एवियन फ्लू की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई. जॉर्ज ने कहा कि इसके तहत पक्षी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि तेज शरीर दर्द, खांसी, सर्दी और सांस फूलने की दिक्कत […]
असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह एक बेरहम कानून है. इस कानून के तहत न जाने कितने मुसलमानों, आदिवासियों और दलितों की जिंदगी तबाह कर दी गई. एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों से कुछ सीखेंगे, लेकिन उन्होंने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ओवैसी ने एक्स पर कहा, UAPA का कानून आज फिर से चर्चा में है. यह एक इंतिहाई बेरहम कानून है, जिसकी वजह से न-जाने कितने हजार मुसलमान, दलित और आदिवासी नौजवानों को जेल में बंद […]
लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि ईवीएम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. मुंबई में एनडीए के कैंडिडेट रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़ा हुआ था. NDA के इस कैंडिडेट की जीत सिर्फ 48 वोट से हुई है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने भी इसी घटना का जिक्र किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी […]
पंजाब के कपूरथला जिले में एक खेल के दौरान भीषण हादसा हो गया. हादसे के वक्त एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. यहां पर कई लोग ट्रैक्टर्स की रेस देखने के शामिल हुए थे. हादसा का वीडियो भी लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी है. जानकारी के मुताबिक जिले के फगवाड़ा में एक ट्रैक्ट्र रेस का आयोजन किया गया था. इस ट्रैक्टर रेस को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे जो कि […]
