Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»क्या हैं वो तीन तरह की इमरजेंसी, जिनका जिक्र भारतीय संविधान में भी है?
    देश

    क्या हैं वो तीन तरह की इमरजेंसी, जिनका जिक्र भारतीय संविधान में भी है?

    Social ScanBy Social ScanJuly 12, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके 25 जून की तारीख को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर मुहर लगाई. गृहमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही दिखाते हुए देश में आपातकाल लागू किया. भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा. बिना वजह लोगों को जेल में डाला और मीडिया की आवाज को दबाया.

    देश में इमरजेंसी लागू करने की तारीख को संविधान हत्या दिवस माना जाएगा. देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी 25 जून, 1978 को लागू की गई, लेकिन इस शब्द का जिक्र भारतीय संविधान में भी किया गया.

    तीन तरह की इमरजेंसी

    भारतीय संविधान को पढ़ेंगे तो पाएंगे इसमें तीन तरह की इमरजेंसी का जिक्र किया गया है. तीनों को लागू करने की वजह अलग-अलग हैं, लेकिन नाम से साफ है कि इसे उन हालाताें में लागू किया जाएगा जब माहौल सामान्य नहीं होगा. भारतीय संविधान में तीन प्रकार की आपात स्थितियां दर्ज हैं- राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) , संवैधानिक आपातकाल (राज्य आपातकाल/राष्ट्रपति शासन) और वित्तीय आपातकाल.

     

    कब-कब लगता है ऐसा आपातकाल

    1- नेशनल इमरजेंसी

    राष्ट्रीय आपातकाल को तब लागू किया जाता है जब देश के किसी हिस्से में सुरक्षा को लेकर खतरा होता है. जैसे- दुश्मनों से जंग, किसी तरह का अटैक, आंतरिक कलह या बड़ी आपदा आती है. ऐसे हालात में नेशनल इमरजेंसी लगाई जाती है. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 352 देश में राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने का अधिकार देता है. राष्ट्रपति इसकी घोषणा करते हैं.

    2- संवैधानिक आपातकाल

    इस तरह की इमरजेंसी को तब लागू किया जाता है जब राज्य सरकारें भारतीय संविधान का पालन नहीं करतीं और राज्य में असंवैधानिक संकट की स्थिति बनती है. ऐसे हालातों में राष्ट्रपति राज्य सरकार को अपने कंट्रोल में ले लेते हैं. इसे ही राष्ट्रपति शासन कहा जाता है. यही वजह है कि इसे संवैधानिक आपातकाल भी कहा जाता है.

    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 355 कहता है, केंद्र का कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक राज्य की सरकार भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार हो, लेकिन यदि राज्य अपना कर्तव्य पूरा करने में विफल रहता है तो अनुच्छेद 356 के अनुसार केंद्र राज्य सरकार को अपने नियंत्रण में ले सकता है. राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा को जारी होने की तिथि से 2 महीने के भीतर उच्च सदन और निचले सदन दोनों द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए. ऐसे हालात में राष्ट्रपति की निगरानी में राज्यपाल शासन व्यवस्था चलाते हैं.

    3- वित्तीय आपातकाल

    वित्तीय आपातकाल की स्थिति तब बनती है जब देश की वित्तीय या ऋण प्रणाली में अस्थिरता पैदा हो जाती है. सरकार के पास देश चलाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता. ऐसे हालात में वित्तीय आपातकाल की घोषणा की जा सकती है. वित्तीय आपातकाल का जिक्र भारतीय संविधान के अनुच्छेद 360 में किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Read More

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?