चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले हरिद्वार में प्रशासनिक तैयारियों के बीच धार्मिक आस्था का भी विशेष दृश्य देखने को मिला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप हर की पैड़ी पहुंचे जहां उन्होंने मां गंगा का विधिवत पूजन कर यात्रा के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की, हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है और यहीं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना होते हैं, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, कमिश्नर ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं जहां यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, पिछले वर्ष करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी जबकि इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही 18 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, आंकड़ों से साफ है कि इस बार भी यात्रा में भारी भीड़ की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

