मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के स्कूल प्रबंधन ने मुलाकात कर आपदा पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10 लाख की धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सेंट जोसेफ अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक आपदा प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़ी है। इस अवसर पर ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, ब्रदर एस्टिनस कुजूर, एस. के. नैथानी, सचिन अग्रवाल, भवनेश नेगी मौजूद रहे।
Author: Social Scan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज कुडा पुलिस ने बिजनौर के शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाकर रह रहा था 08 मोबाइल, एलसीडी, साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद — फरार साथी की तलाश जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (उम्र 39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…
विकासनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को धोखा देने का आरोप लगा है। युवती का दावा है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिश्ता कायम किया और बाद में उसकी असल पहचान सामने आई। युवती के अनुसार, आरोपी समीर, जिसने अपना नाम ‘सेम’ बताया, ने न केवल दोस्ती का नाटक किया, बल्कि शादी का वादा भी किया। जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद समीर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया,…
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उनकी टीम के कुछ अफसरों के खिलाफ पिछले कुछ समय से साजिशों का एक बडा खेल खेला जा रहा है। इन साजिशों को खेलने वाले कौन खिलाडी हैं यह तो अभी एक रहस्य ही बना हुआ है लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री के दो अफसरों के खिलाफ आये दिन षडयंत्र का चक्रव्यूह रचकर उन्हें अपने निशाने पर लेने के लिए जो शातिराना खेल खेल खेला जा रहा है वह इस ओर इशारा कर रहा है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री को अस्थिर करने के लिए अब उनकी टीम के…
आस्था के महापर्व छठ को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर जिला-प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। देहरादून में ऐसा पहली बार होगा, जब तीन स्थलों पर नदियों के किनारे छठ पूजा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि व्रत करने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। छठ पर्व आज से नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया है। यह चार दिवसीय पर्व 28 अक्तूबर (मंगलवार) को ऊषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। बिहारी महासभा ने बताया कि छठ की शुरुआत नहाए खाए से होती है। नहाए खाने में सबसे…
कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ जनता का विरोध लगातार जारी है। निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों औऱ एडवोकेट महेश नेगी ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उनका कहना है कि पुराने मीटर सही से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें जबरदस्ती हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे…
उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, जहां जंगल और वन्यजीव प्रकृति का अनमोल खजाना हैं। लेकिन आज हम ला रहे हैं एक ऐसी सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। देहरादून के वानप्रभाग कालसी क्षेत्र की टीमली रेंज—हिरण, हाथी, चीता, सांभर और जंगली सुअर का प्राकृतिक ठिकाना—अब कचरे के ढेरों में तब्दील हो रहा है। सहरनपुर रोड के किनारे बिखरा प्लास्टिक, पॉलीथीन और सबसे चौंकाने वाली बात—एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें! यह खुलासा सोशल स्कैन की ग्राउंड जीरो पड़ताल से सामने आया है। आइए, देखते हैं यह खोजी रिपोर्ट।” “सहरनपुर रोड के किनारे जमा यह कचरा महीनों से बढ़ रहा है।…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर इस साल 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर इसे रजत जयंती दिवस के रूप में मनाया जा रहा है… जिसके लिए हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं…अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य गठन के इस साल 25 साल पूरे हो रहे हैं..जिसे प्रदेश भर में रजत जयंती पर्व के रूप में मनाया जा रहा है… इसके तहत 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रदेश भर…
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन आंगनवाड़ियों में अब भी पारंपरिक तरीके से लकड़ी या कोयले पर खाना पकाया जा रहा है, उन्हें तुरंत चिन्हित किया जाए, और वहां गैस चूल्हे उपलब्ध कराए जाएं।इस पहल से जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम करने में सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भोजन प्राप्त होगा।जिला प्रशासन की यह योजना आंगनवाड़ियों को पूरी तरह “धुआं मुक्त” बनाकर स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। https://youtu.be/-nZ9x4wQE6c?si=z921jA148t2jZolu
मुख्यमंत्री ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय, खटीमा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “Sardar@150″ अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देशित किया। देश की एकता, अखंडता और एकीकरण के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हमें राष्ट्रहित में समर्पण, संगठन और एकजुटता का संदेश देता…
हल्द्वानी जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण जिला जज,डीएम और एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया, निरीक्षण जहां पर जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई,जिला जज हरीश गोयल, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने जेल के अंदर बंदियों के साथ बातचीत करते हुए उनको किस तरह से सुविधा दी जा रही है इसपर जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बात की, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण में बंदियों को जेल मैन्यूल के अनुरूप सुविधा देने के निर्देश दिए गए…
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बीते रोज 23 अक्टूबर को विधिवत रूप से शीतकाल हेतु बन्द हो चुके हैं, ग्रीष्कालीन सीजन के दौरान केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ से चहल पहल बनी रहती हैं, तो वहीँ कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन 6 महीनों तक यहाँ सुनशान वातावरण बना रहेगा। हम आपको केदारनाथ धाम में यात्रा सीजन के दौरान की तस्वीरों के साथ साथ कपाट बंद होने के बाद की अलग अलग तस्वीरें दिखा रहे हैं, जहां बाबा केदार 6 महीनों तक एकांत में ध्यान मुद्रा में रहेंगें। जबकि पैदल यात्रा मार्ग…
खटीमा (निजी आवास) में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपरा के अनुरूप भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आप सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।
