कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ जनता का विरोध लगातार जारी है। निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों औऱ एडवोकेट महेश नेगी ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उनका कहना है कि पुराने मीटर सही से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें जबरदस्ती हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर मीटर नहीं लगवाए गए तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर कोटद्वार के लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया है, जिसमें विद्युत कार्यालय पर धरना देना भी शामिल है। खबरों के अनुसार, लोगों ने 25 अक्टूबर को ऊर्जा निगम और सरकार का पुतला फूंका क्योंकि उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कोटद्वार के अलावा, उत्तराखंड के अन्य हिस्सों जैसे देहरादून और हरिद्वार में भी स्मार्ट मीटरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं, लोगों की मांग है कि पुराने मीटरों को वापस लगाया जाए और जब तक स्मार्ट मीटर नहीं हटाए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
Saturday, October 31

