विकासनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को धोखा देने का आरोप लगा है। युवती का दावा है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिश्ता कायम किया और बाद में उसकी असल पहचान सामने आई। युवती के अनुसार, आरोपी समीर, जिसने अपना नाम ‘सेम’ बताया, ने न केवल दोस्ती का नाटक किया, बल्कि शादी का वादा भी किया। जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद समीर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसकी जान ले लेगा। युवती ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि समीर ने मामले को दबाने के लिए उसे पैसे का लालच दिया। साथ ही, युवती ने एक स्थानीय ग्राम प्रधान पर मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी युवक तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

