रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारावाला गांव में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की रोक के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सरकार ने 30 जून के बाद से खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध (जीओ जारी) लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद बुग्गावाला थाना क्षेत्र में नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाकर खनन जारी है
ग्रामीणों ने कहा कि जँहा एक ओर 30 जून को सरकार ने जीओ जारी कर दिया था कि खनन पूर्ण रूप से बंद है, लेकिन उसके बाद भी यहां अवैध खनन हो रहा है। अगर यह खनन नहीं रोकते, तो केवल बंजारावाला ही नहीं, बल्कि बुग्गावाला थाना क्षेत्र के सभी गांवों के लोग सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक इन मशीनों और ट्रैक्टरों को सीज कर थाने नहीं ले जाया जाता…ग्रामीणों का आरोप लगाया है कि स्कूल की जमीन (खसरा संख्या 97), खेल का मैदान (खसरा संख्या 98) और योग/मंगल दल (खसरा संख्या 99) की लगभग साढ़े 23 बीघा जमीन में से आधे से ज्यादा जमीन खोद दी गई है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और अधिकारी अपनी जेबें भरने में लगे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन तुरंत नहीं रुकवाया गया और जिम्मेदार अधिकारियों व खनन माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे

