उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को लेकर उनके पति गिरधारी लाल साहू के बयान ने प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। गिरधारी लाल साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी उनके मित्र भी हैं और भाई भी, इसलिए इस मामले में न्याय किया जाए।गिरधारी लाल साहू ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। उनका दावा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने रेखा आर्य को डांट भी लगाई थी। उन्होंने मांग की कि किसी भी जांच एजेंसी से मामले की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।साहू ने रेखा आर्य की संपत्ति को लेकर 210 करोड़ रुपये का गंभीर आरोप लगाया और दावा किया कि उनके पास पहले पांच रुपये तक नहीं थे, लेकिन आज उनके पास 210 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि वह इस संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी सामने रखेंगे।अब सवाल यह है कि आखिर इन आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और जनता के सामने पूरा सच आएगा? फिलहाल, ये गिरधारी लाल साहू के आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।210 करोड़ रुपए की लूट सिर्फ महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं खेलकूद जैसे विभागों में, औरों में तो डकैती खरबों रुपए में पहुंच गई होगी?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

