विकासनगर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है…
शेरपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने करीब 35 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है…
मौके पर प्लाटिंग के लिए बनाए गए रास्तों और बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया…
शेरपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे करीब 35 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची…
नायाब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद प्लाटिंग के लिए बनाए गए रास्तों और बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया…
नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी ने बताया कि करीब 35 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी… मौके पर प्लाटिंग के लिए रास्ते और बाउंड्रीवाल आदि बनाए गए थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है…
उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…
गौरतलब है कि पछवादून क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध प्लाटिंग और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है… शेरपुर, जाटोवाला, मजरी और आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन की टीम कार्रवाई कर चुकी है…

