उत्तराखंड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर संगठनात्मक समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने एक अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर उनकी प्रस्तावित यात्रा को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया था। शैलजा ने चुनाव से पहले पार्टी में एकजुटता की जरूरत बताते हुए कहा था कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी और नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होने चाहिए।लेकिन शैलजा की आपत्ति के बाद भी हरीश रावत ने अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ जारी रखी। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान कई जगह रावत का जोरदार स्वागत हुआ और कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर आए। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने गुटबाजी और अन्य आरोपों को साफ इनकार करते हुए कहा की हरीश रावत पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कुमारी शैलजा के आदेश की अवहेलना नहीं की है और न ही किसी विधायक ने हरीश रावत का साथ देकर कुमारी शैलजा की अवहेलना की, सभी नेता कांग्रेस के पंजे के निशान के नीचे कार्यक्रम कर रहे हैं पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

