हरिद्वार के वेदा ग्रीन परिसर में वार्षिक श्रद्धा महोत्सव का आयोजन किया गया। पंचायती अखाड़ा निर्मल से जुड़े संतों और पदाधिकारियों ने सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में करौली शंकर महाराज, हठयोगी बाबा, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और श्री रविंद्र पुरी महाराज समेत कई संत मौजूद रहे।श्राद्ध पक्ष की पंचमी तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में संतों ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के त्याग और बलिदान को याद किया। संतों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में धर्म और समाज की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने परिवार का भी बलिदान दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की, जबकि निर्मल परंपरा से आगे चलकर पंचायती अखाड़ा श्री निर्मल की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। कार्यक्रम में संतों ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

