अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल उठाए काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि पंचायत, निकाय, सहकारिता और छात्र संघ चुनावों में नियमों का उल्लंघन कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है काजी निजामुद्दीन ने पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि नारसन ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान पद के चुनाव में आठ राउंड तक मतगणना कराई गई और कई बार परिणाम में बदलाव की स्थिति बनी उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक चुनाव में इतनी बार मतगणना की जरूरत क्यों पड़ी उन्होंने नगर निकाय चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राय चौधरी इस्लाम के नामांकन को नजूल भूमि पर कब्जे का हवाला देकर निरस्त किया गया, जबकि उनके अनुसार न तो इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज था और न ही पहले कोई नोटिस या जुर्माना लगाया गया था कांग्रेस नेता ने इसे चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कीकाजी निजामुद्दीन ने सहकारिता चुनाव को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले परिसीमन किया जाता है, फिर उसे अधिसूचित किया जाता है और बाद में उसी परिसीमन में बदलाव कर दिया जाता है उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में बार-बार इस तरह के बदलाव पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैंइसके अलावा उन्होंने छात्र संघ चुनावों का मुद्दा भी उठाया काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि कुछ छात्र नेताओं को चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया और उन्हें मतदान से रोकने की कोशिश की गई उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र नेता के खिलाफ कोई आपराधिक मामला है तो कांग्रेस उसके अपराध का बचाव नहीं करती, लेकिन चुनाव के समय कार्रवाई किए जाने पर सवाल जरूर उठते हैं कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी पसंद के प्रत्याशी को चुनने का पूरा अधिकार है चुनाव आयोग की भूमिका केवल निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने और मतदाताओं को मतदान की सुविधा देने की होनी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता का मुद्दा उठाती रहेगी उन्होंने कहा कि जनता के वोट के अधिकार के साथ किसी भी तरह का हस्तक्षेप लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है और कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

