देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने SIR और चुनावी अनियमितताओं के विरोध में सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित निर्णयों की समीक्षा की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। गोदियाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत तीनों चुनाव आयुक्तों को तत्काल बर्खास्त करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयुक्तों को किसी निर्णय पर आपत्ति थी, तो उन्हें राष्ट्रपति के समक्ष अपनी शिकायत रखनी चाहिए थी या सार्वजनिक रूप से अपनी बात कहनी चाहिए थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से जुड़े फैसलों को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर पार्टी आगे भी अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

