पिथौरागढ़ के धारचूला में बिना आईडी के सिम बेचने के मामले में एसओजी द्वारा पकड़े गए एक युवक की जमानत के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गुरुवार देर शाम उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।मृतक की पहचान धारचूला क्षेत्र के जुम्मा-शैली गांव निवासी संतोष प्रसाद बगोली के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले एसओजी टीम ने बिना आईडी कार्ड के सिम बेचने के आरोप में संतोष को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उसके पास से तीन कथित तौर पर अवैध प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था।इस मामले में संतोष के खिलाफ धारचूला कोतवाली में धारा 318(4) बीएनएस और धारा 42 दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।बताया जा रहा है कि गुरुवार को संतोष को जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद वह अपने किराए के कमरे में पहुंचा, जहां देर शाम उसका शव फंदे से लटका मिला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।परिजनों के मुताबिक, पिता के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संतोष के कंधों पर थी। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग।वहीं घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों ने मामले की जांच को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य आरोपी तक कार्रवाई नहीं पहुंचने की बात कही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस के अनुसार धारचूला के एक दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

