हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और कानूनी दोनों मोर्चों पर पहुंच गया है। मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं दूसरी ओर, इसी विवाद को लेकर कांग्रेस ने रामलीला मैदान में मौन सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया। बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।यानी एक तरफ राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर, तो दूसरी तरफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन—रामलीला मैदान का यह विवाद अब उत्तराखंड की सियासत में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।तहरीर देने वालों में न्यास के सदस्य विनोद आर्य और अमित कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। शिकायत में अनुसूचित जाति के विरुद्ध कथित जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अब पुलिस इस तहरीर पर क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।इधर, विवाद के दूसरे छोर पर कांग्रेस ने भी अपना विरोध तेज कर दिया है। रविवार शाम कांग्रेस ने उसी रामलीला मैदान में मौन प्रदर्शन किया, जहां कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।बारिश के बीच भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। कांग्रेस नेताओं ने घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, रंजीत रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य और कांग्रेस नेता ललित जोशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान हल्द्वानी की घटना को दलित सम्मान से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग उठाई थी। उन्होंने कथित शुद्धिकरण के मामले में FIR दर्ज किए जाने की मांग की थी।अब इसी घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिए जाने से मामला और ज्यादा गरमा गया है।रामलीला मैदान से शुरू हुआ यह विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप से निकलकर कानूनी कार्रवाई की मांग तक पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी के बीच दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग को लेकर मैदान में हैं।एक तरफ राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर, दूसरी तरफ बारिश में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह। हल्द्वानी का रामलीला मैदान अब सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की गरमाती सियासत का नया अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस तहरीर पर क्या कदम उठाती है और आने वाले दिनों में यह राजनीतिक विवाद किस दिशा में जाता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

