खबर सीमांत जिला चमोली के नगर क्षेत्र पोखरी से है, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है।

लेकिन नगर पंचायत पोखरी में इस अभियान का असर नजर नहीं आ रहा है।नगर पंचायत पोखरी सात वार्डों का बड़ा नगर क्षेत्र है, लेकिन पूरे नगर क्षेत्र में किसी भी घर पर तिरंगा लगा हुआ नजर नहीं आया।इस संबंध में नगर पंचायत पोखरी की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी से दूरभाष पर वार्ता की गई।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तिरंगे की डिमांड की गई थी, लेकिन तिरंगे उपलब्ध नहीं कराए गए। ऐसे में नगर पंचायत क्षेत्र पोखरी में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

