खटीमा नगर क्षेत्र में 8 जुलाई 2024 को आई भीषण आपदा से प्रभावित व्यापारियों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। शनिवार को कांग्रेस कमेटी खटीमा के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी खटीमा को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।ज्ञापन के मुताबिक वर्ष 2024 की भीषण आपदा के दौरान नगर के अनेक व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उस समय शासन और प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई प्रभावित व्यापारियों को अब तक राहत राशि नहीं मिल सकी है।कांग्रेसियों ने कहा कि मुआवजे में हो रही देरी के कारण व्यापारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और उनमें निराशा एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि सभी पात्र व्यापारियों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए तथा जिन मामलों का निस्तारण अभी लंबित है, उनका सत्यापन कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन से जनहित एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खटीमा में बाढ प्रभावितों को अब तक नहीं मिला मुआवजा!
- युवा शक्ति संवाद में सीएम धामी का बड़ा दावा, 34 हजार युवाओं को मिली पारदर्शी भर्ती
- “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”
- “प्रशासन सुधरे, वरना हमें भी लाठी उठानी पड़ेगी”: आसन नदी में अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सीएम आवास कूच की चेतावनी
- सिस्टम बेबस या लापरवाह? उफनती नदी में डांडी-कांडी बना सहारा
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Saturday, August 1

