Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJuly 27, 2026Updated:July 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कारगिल विजय दिवस पर चमोली ने वीरों को किया शत-शत नमन

    शहीदों के परिजनों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, गूंजे देशभक्ति के स्वर

    कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर रविवार को जनपद चमोली में अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के अमर वीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के परिजनों, वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर राष्ट्र की ओर से उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल शहीद राइफलमैन सतीश चंद्र सती के पिता महिषानंद सती रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, वीर नारियां तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि कारगिल के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा की। उनका त्याग और शौर्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने वीर नारियों के धैर्य, साहस और त्याग को भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर राष्ट्र की ओर से उनके अद्वितीय त्याग और बलिदान को नमन किया गया। इनमें शहीद नायक कृपाल सिंह के पुत्र अमित रावत, शहीद राइफलमैन सतीश चंद्र सती के पिता महिषानंद सती, शहीद सिपाही हिम्मत सिंह के भाई अव्वल सिंह, शहीद नायक आनंद सिंह के भाई खुशाल सिंह, शहीद नायक दिलबर सिंह के भतीजे रोहित सिंह तथा शहीद अमित नेगी के चाचा बलवंत सिंह सहित अन्य परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।इस दौरान कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित पूर्व सैनिकों में हवलदार महेंद्र सिंह राणा, सूबेदार भरत सिंह नेगी, हवलदार अवतार सिंह रावत, ऑनरेरी नायब सूबेदार सोहन सिंह रावत, हवलदार बृजपाल सिंह कुंवर तथा ऑनरेरी कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।कार्यक्रम में अन्य सैन्य अभियानों में शहीद हुए जवानों के परिजनों एवं वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती शांति राणा, श्री गोविंद राम पुरोहित, श्रीमती कुसुम सती, श्रीमती कमला बिष्ट, श्रीमती शकुंतला देवी तथा श्रीमती उखा देवी सहित अन्य परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और धैर्य को नमन किया गया।सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय सेना के अदम्य शौर्य तथा विजय गाथा की विस्तृत जानकारी साझा की।

    सम्मान समारोह के पश्चात कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति समूह नृत्य एवं कारगिल शौर्य गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपेश्वर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की विशेष सराहना की गई।खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर के पिंक हॉस्टल की टीम विजेता तथा रेड हॉस्टल की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कारगिल विजय दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के शौर्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, जिला सैनिक परिषद उपाध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह, ऑनरेरी कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट, एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल राजेश रावत, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी, वीर नारियां, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    #bjpsarkar #socialscan #uttarakhand #कारगिलदिवस #चमोली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Read More

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026
    Read More

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?