हल्द्वानी के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र को बड़ा झटका लगा है। कुमाऊं के सबसे बड़े महिला चिकित्सालय से 8 डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है जबकि बेस चिकित्सालय से भी 9 डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ है। इन तबादलों के बाद स्थानीय लोगों और आशा कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों से अनुभवी चिकित्सकों को हटाने का फैसला मरीजों के हित में नहीं है उनका कहना है कि इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और कमजोर होंगी तथा दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस तरह के फैसलों से निजी अस्पतालों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचेगा उनका दावा है कि यदि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रहेंगे तो आम जनता मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करेगी, जहां इलाज का खर्च काफी अधिक होता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तबादला आदेशों पर पुनर्विचार करने और जनहित को देखते हुए डॉक्टरों को यथावत रखने की मांग की उनका कहना है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा हालांकि, सरकार की ओर से इन तबादलों के पीछे प्रशासनिक कारण बताए जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस मुद्दे पर लोगों का विरोध लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध पर क्या रुख अपनाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

