हल्द्वानी शहर में मंगलवार का दिन आग की घटनाओं के नाम रहा। शाम को हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में आग लगने के बाद देर रात शहर के मुख्य बाजार मीरा मार्ग स्थित एक जूते की दुकान में भी भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9:45 बजे मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखे जूते-चप्पल समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।बताया जा रहा है कि यह दुकान समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के छोटे पुत्र सुमेर सिद्दीकी की है आग से दुकान में रखा पूरा सामान जल गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।इस पूरे मामले में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने बताया कि मंगलवार को शहर में दो बड़ी आग की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद सबसे बड़ी कमी फायर हाइड्रेंट के काम न करने की सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य मार्गों के हाइड्रेंट सही तरीके से काम कर रहे होते तो आग पर और तेजी से काबू पाया जा सकता था। फिलहाल दोनों घटनाओं में समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया एसडीएम ने कहा कि अब शहर के सभी फायर हाइड्रेंट की जांच कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बड़े संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी एक ही दिन में शहर में आग की दो बड़ी घटनाओं ने फायर सेफ्टी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्मी के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संस्थानों से फायर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

