उत्तराखंड की खनन नीति और एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों को ठेंगा दिखाकर कुल्हाल नदी क्षेत्र में प्रतिबंधित भारी मशीनों का खेल धड़ल्ले से जारी है। आज सुबह साढ़े सात बजे सामने आया यह वीडियो प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत को साफ बयां कर रही है,….. जहाँ ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के ठीक सामने बेखौफ होकर भारी-भरकम व्हील लोडर (HM) मशीन से नदी का सीना चीरकर डंपर लोड किए जा रहे हैं। सजग स्थानीय ग्रामीणों ने खुद मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से इस पूरे खेल का वीडियो बनाया है, जो अब हर तरफ वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा खुद सामने आकर बनाए गए इस वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल जिला खनन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर खड़ा होता है। जिनके जिम्मे इन खनन पट्टों की रोजाना मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण का काम है, उन्हें जमीनी स्तर पर चल रहा यह उल्लंघन क्यों दिखाई नहीं दिया? सुबह-सुबह नदी के बीचों-बीच इस तरह हैवी मशीनरी का उतरना सीधे तौर पर खनन विभाग की शिथिलता और लचर निगरानी को दर्शाता है। आखिर किसकी शह पर नियमों का यह मखौल उड़ाया जा रहा है और जिम्मेदार खनन अधिकारी इस गंभीर उल्लंघन से अनजान क्यों बने हुए हैं?मुख्य मार्गों से होकर गुजरने वाले इन ओवरलोडेड वाहनों और नदी के भीतर चल रही प्रतिबंधित हैवी मशीनों पर समय रहते कार्रवाई न होना स्थानीय प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा करता है। जागरूक ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों की अब यही मांग है कि इस मशीनीकृत अवैध खनन के खेल पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिला खनन अधिकारी इस घोर लापरवाही पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

