कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध किया,, बता दें कि रामनगर के मोहान स्थित भारत सरकार के उपक्रम आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री जो आयुर्वेदिक व यूनानी दवा बनाने वाली कंपनी को निजी हाथों में सौंप दिया है,, और इस दवा कंपनी से उत्तराखंड के सैकड़ो लोगों को रोजगार मिला है,, दवा कंपनी को सरकार ने निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली है जिसका विरोध लगातार कुछ समय से लगातार होता आ रहा है,, जिसके चलते आईएमपीसीएल कर्मचारी व जन प्रतिनिधि लगातार क्रमिक अनशन करते आ रहे हैं आज जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड दौरे का पता चला तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव न्याय पंचायत क्षेत्र में जमकर विरोध जताया स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी को गिरफ्तार कर रामनगर थाने ले जाया गया,,, आपको बता दें कि यह दवा कंपनी कभी भी घाटे में नहीं रही बल्कि काफी मुनाफे में चली आ रही थी ! सरकार द्वारा निजी हाथों में दिए जाने का विरोध दवा कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों करते चले आ रहे थे ,, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियो ने कहा कि सरकार जल्दी इस फैसले को वापस ले अन्यथा एक जन आंदोलन के रूप में विरोध आगे भी दर्ज किया जाएगा,,,,
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

