रुड़की में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी की धमक का। जहां एक ओर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर महकमे में हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी ओर खनन माफिया इस कार्रवाई को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को गौर से देखिए। ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद एक खनन माफिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शान से अपलोड की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारी-भरकम जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा हैबताया जा रहा है कि यह पूरा खेल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर साल्हापुर गांव की सोलानी नदी में दिन-रात चल रहा है। माफिया बेखौफ होकर नदी का सीना चीर रहे हैं और इस अवैध रेत को सालियर-मंगलौर बाईपास पर अलग-अलग जगहों पर स्टॉक किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जब पुलिस के आला अधिकारी सस्पेंशन जैसी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, तब भी ये माफिया सोशल मीडिया पर अपने अवैध धंधे का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। क्या इन माफियाओं को स्थानीय स्तर पर किसी का संरक्षण प्राप्त है? आखिर क्यों पुलिस की नाक के नीचे सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है? सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद भी माफियाओं का यह दुस्साहस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों को चुनौती दे रहा है। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो के बाद प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है और क्या इन बेखौफ माफियाओं पर भी बुलडोजर चलेगा?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Wednesday, July 29

