उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावों के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने विभाग के भीतर चल रहे ‘अवैध निर्माण और कमीशनखोरी’ के खेल को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के हवाले कर दिया गया और सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया गया।कांग्रेस नेता आशीष सैनी का सबसे सीधा हमला रुड़की के सिविल लाइन्स इलाके को लेकर है। उनका आरोप है कि यहाँ की बेशकीमती नजूल की भूमि (सरकारी जमीन) पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण हुए हैं। आरोप है कि यह सब कुछ विभागीय अधिकारियों की नाक के नीचे हुआ। आशीष सैनी ने खुलासा किया कि इस पूरे खेल के असली खिलाड़ी कुछ स्थानीय आर्किटेक्ट हैं। ये आर्किटेक्ट विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कागजों में तो कुछ और दिखाते हैं, लेकिन धरातल पर नक्शे के उलट अवैध निर्माण करा देते हैं। इस मिलीभगत से बड़े भू-माफियाओं को सीधा फायदा पहुँचाया गया है। भ्रष्टाचार का तरीका समझाते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि जिले में विकसित की गई कॉलोनियों का मात्र 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा ही पास कराया जाता है, जबकि बाकी 80 प्रतिशत हिस्सा अवैध तरीके से खड़ा कर दिया जाता है। इससे सरकार को मिलने वाली करोड़ों की फीस डकार ली गई। आशीष सैनी ने मांग की है कि अगर नवनियुक्त अधिकारी पुराने निर्माणों की लिस्ट निकालकर ईमानदारी से जांच करें, तो उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा। कागजों में नक्शा कुछ और है और मौके पर बिल्डिंग कुछ और। शासन को इसकी तुरंत उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। आशीष सैनी की इस मांग ने अब गेंद शासन के पाले में डाल दी है। सवाल यह है कि क्या धामी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के तहत इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा? या फिर जांच की फाइलें ठंडे बस्ते में दबी रह जाएंगी?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

